Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida: रक्षा अडेला सोसाइटी में बड़ा हादसा टला, बालकनी से गिरा Plaster, महिला बाल-बाल बची

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की Rajnagar Extension स्थित Raksha Adela Society में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के मुताबिक सोसाइटी के एक फ्लैट की बालकनी से plaster का बड़ा हिस्सा अचानक नीचे गिर गया। घटना के समय सोसाइटी में सफाई का काम करने वाली एक महिला उसी स्थान के पास मौजूद थी। गनीमत रही कि भारी प्लास्टर का टुकड़ा उसके ऊपर नहीं गिरा, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की Rajnagar Extension स्थित Raksha Adela Society में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के मुताबिक सोसाइटी के एक फ्लैट की बालकनी से plaster का बड़ा हिस्सा अचानक नीचे गिर गया। घटना के समय सोसाइटी में सफाई का काम करने वाली एक महिला उसी स्थान के पास मौजूद थी। गनीमत रही कि भारी प्लास्टर का टुकड़ा उसके ऊपर नहीं गिरा, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।


यह घटना सोसाइटी के D-603 फ्लैट से सामने आई है। निवासियों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी कई बार balcony और ceiling से plaster गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर viral किया है। Residents का कहना है कि इमारतों से रोज़ाना बड़े-बड़े प्लास्टर झड़ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद AOA (Apartment Owners Association) ध्यान देने के बजाय चंदा इकट्ठा करने में व्यस्त रहती है।


निवासियों ने साफ कहा कि वे अब अपने ही घर में सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे। सोसाइटी के कई हिस्सों में structural damage दिखाई दे रहा है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। Residents ने मांग की है कि तुरंत सोसाइटी की structural audit report तैयार कराई जाए और मरम्मत का काम शुरू किया जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।


सोसाइटी के लोगों ने स्थानीय प्रशासन और GNIDA (Greater Noida Authority) से सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने कहा कि AOA की लापरवाही से उनकी जान जोखिम में है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी कई users ने #RakshaAdelaSociety #GreaterNoida #BuildingSafety #PlasterFall जैसे हैशटैग्स के साथ अपनी नाराज़गी जाहिर की है। अब देखना होगा कि प्रशासन और सोसाइटी प्रबंधन इस गंभीर मामले पर क्या कदम उठाते हैं।