Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● लखनऊ में गमला चोरी पर CM Yogi का तंज: “ढाई करोड़ की कार से 45 रुपये का गमला ले जा रहे लोग” ● गौतम बुद्ध नगर की बेटी ममता कुमारी ने राष्ट्रीय हॉकी में बढ़ाया जिले का मान, संघर्ष से सफलता तक की प्रेरणादायक कहानी ● ग्रेटर नोएडा में जनगणना 2027 को लेकर सख्ती, ड्यूटी रिसीव न करने वाले प्रागणकों पर होगी FIR ● ख़बर का असर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अवैध कालोनियों की सीवर लाइन पर चला बुलडोजर ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की OTS Scheme 2026 लागू, फ्लैट आवंटियों को ब्याज और पेनल्टी में बड़ी राहत ● CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर याचिका को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी ● गौतमबुद्ध नगर में भीषण गर्मी के चलते 12वीं तक के स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश ● ग्रेटर नोएडा: खाना बनाते समय लगी चिंगारी से 30 झुग्गियां जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे में पाया काबू ● Heatwave Alert: गर्मी बना रही मानसिक रोगी, डॉक्टरों ने दी चेतावनी ● गौतमबुद्धनगर पुलिस की बड़ी अपील, ईद पर अफवाहों से रहें सावधान, शांति बनाए रखें

Greater Noida: गौतमबुद्धनगर में सख़्त हुई ट्रैफिक पुलिस! लाखों वाहनों पर चालान, हजारों के लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई

Greater Noida: पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त यातायात के पर्यवेक्षण में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की Traffic Police लगातार सख़्ती बरत रही है। सड़क सुरक्षा (Road Safety) को प्राथमिकता देते हुए वर्ष 2025 की शुरुआत से अगस्त माह तक Traffic Rules Violation करने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान 1,48,021 वाहनों को Wrong Side Driving पर पकड़ा गया और 29.60 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया।
top-news

Greater Noida: पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त यातायात के पर्यवेक्षण में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की Traffic Police लगातार सख़्ती बरत रही है। सड़क सुरक्षा (Road Safety) को प्राथमिकता देते हुए वर्ष 2025 की शुरुआत से अगस्त माह तक Traffic Rules Violation करने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान 1,48,021 वाहनों को Wrong Side Driving पर पकड़ा गया और 29.60 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, 45,448 वाहनों को Overspeeding पर चालान कर 11.36 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा 127 चालकों को Drink & Drive करते पकड़ा गया और 12.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।


Greater Noida ट्रैफिक पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार ऐसे वाहन मालिक जिनके ऊपर 5 या उससे अधिक चालान बकाया हैं, उनके खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में 2,99,761 वाहनों का रजिस्ट्रेशन निलंबन (RC Suspension) हेतु एआरटीओ कार्यालय को भेजा गया। इनमें सबसे अधिक 1,61,870 मामले बिना हेलमेट वाहन चलाने के थे, जबकि 29,079 वाहन No Parking नियम तोड़ने पर पकड़े गए। इसके अतिरिक्त Over Speeding, बिना बीमा, Red Light Jump, Pollution Norms Violation, Black Film, Mobile Usage, Wrong Side Driving, Hooter और Beacon Light के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी बड़ी संख्या में कार्रवाई की गई।


यातायात पुलिस ने सघन चेकिंग (Intensive Checking) के दौरान बार-बार नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाई। ऐसे 4,829 चालकों के Driving License निलंबन की सिफारिश एआरटीओ को भेजी गई है, जिनके खिलाफ पहले से 5 या उससे अधिक उल्लंघन दर्ज थे। इसमें Red Light Jump, Helmet Violation, No RC, Insurance न होना, Drink & Drive और Black Mirror जैसी ग़लतियां शामिल हैं।


पुलिस ने आमजन से अपील की है कि Follow Traffic Rules करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। सुरक्षित ड्राइविंग (Safe Driving) से न केवल दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है बल्कि अपनी और दूसरों की जान की भी रक्षा की जा सकती है। गौतमबुद्धनगर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और सड़क सुरक्षा को और मज़बूत बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *