Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन की मासिक मंथन गोष्ठी, उद्यमियों को मिली नई जानकारी

Greater Noida: इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (Indian Industries Association - IIA) ग्रेटर नोएडा चैप्टर द्वारा शुक्रवार को चैप्टर कार्यालय के सभाकक्ष में मासिक मंथन गोष्ठी (Monthly Manthan Seminar) का सफल आयोजन किया गया। इस गोष्ठी की अध्यक्षता चैप्टर अध्यक्ष सरबजीत सिंह ने की, जबकि कोषाध्यक्ष जगदीश सिंह ने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए और संचालन हिमांशु पांडे ने किया। इस कार्यक्रम में 50 से अधिक सदस्य शामिल हुए और विचार-विमर्श में सक्रिय भूमिका निभाई।
top-news

Greater Noida: इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (Indian Industries Association - IIA) ग्रेटर नोएडा चैप्टर द्वारा शुक्रवार को चैप्टर कार्यालय के सभाकक्ष में मासिक मंथन गोष्ठी (Monthly Manthan Seminar) का सफल आयोजन किया गया। इस गोष्ठी की अध्यक्षता चैप्टर अध्यक्ष सरबजीत सिंह ने की, जबकि कोषाध्यक्ष जगदीश सिंह ने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए और संचालन हिमांशु पांडे ने किया। इस कार्यक्रम में 50 से अधिक सदस्य शामिल हुए और विचार-विमर्श में सक्रिय भूमिका निभाई।


कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में केंद्रीय माल एवं सेवा कर विभाग (CGST Department) के असिस्टेंट कमिश्नर विजय कुमार सिंह और ईएसआईसी (ESIC) के असिस्टेंट डायरेक्टर आलोक चौधरी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने उद्यमियों को कराधान और कर्मचारी बीमा से जुड़ी योजनाओं के बारे में गहन जानकारी दी।


विजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सीजीएसटी से जुड़े सभी पहलुओं पर पारदर्शिता लाने के लिए नियमित संवाद आवश्यक है। इसके लिए हर माह की 18 तारीख को CGST Office Greater Noida में उद्यमियों और अधिकारियों के बीच संवाद एवं समस्या-समाधान हेतु बैठक आयोजित की जाएगी। वहीं आलोक चौधरी ने ESIC Schemes की विस्तृत जानकारी साझा की और उद्यमियों को इनसे मिलने वाले लाभों पर प्रकाश डाला।


इस अवसर पर IIA टीम ने ईएसआईसी अधिकारियों को एक पत्र सौंपा, जिसमें उद्यमियों के लिए Empanelled Hospitals List उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उद्यमियों और कर्मचारियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हों। गोष्ठी के अंत में उद्यमियों ने कार्यक्रम की सराहना की और भविष्य में इस तरह की उपयोगी चर्चाओं की निरंतरता बनाए रखने पर जोर दिया।