Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का सफाई अभियान तेज, कचरा फैलाने वालों पर जुर्माना

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ NG Ravi Kumar के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार cleanliness drive चला रही है। इस अभियान का मकसद शहर को स्वच्छ रखना और लोगों में awareness बढ़ाना है। टीम न केवल गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई कर रही है, बल्कि निवासियों को कूड़ा अलग करने और सही तरीके से disposal करने के लिए प्रेरित भी कर रही है।
top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ NG Ravi Kumar के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार cleanliness drive चला रही है। इस अभियान का मकसद शहर को स्वच्छ रखना और लोगों में awareness बढ़ाना है। टीम न केवल गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई कर रही है, बल्कि निवासियों को कूड़ा अलग करने और सही तरीके से disposal करने के लिए प्रेरित भी कर रही है।


रविवार को सहायक प्रबंधक कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने Greater Noida West के ग्राम छोटी मिलक का निरीक्षण किया। यहां गंदगी फैलाने पर Blinkit Commerce Private Limited पर ₹10,500 का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा सेक्टर-इकोटेक-12 के पास 130 मीटर रोड की सर्विस रोड पर अवैध रूप से कचरा फेंक रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी जब्त कर लिया गया। जुर्माना भरने के बाद ही वाहन छोड़ा जाएगा।




इसके बाद Greater Noida Authority की टीम ने Sector Beta-1 और Gamma-1 का भी निरीक्षण किया। यहां घर-घर जाकर यह सुनिश्चित किया गया कि garbage collection vehicle नियमित रूप से आ रही है या नहीं। वहीं सेक्टर-36 में गीला और सूखा कूड़ा अलग करने वाले निवासियों को टीम ने फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। लोगों ने प्राधिकरण की इस पहल को सराहा और सहयोग का आश्वासन दिया।


ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की ACEO Laxmi VS का बयान 


प्राधिकरण की एसीईओ Srilakshmi VS ने निवासियों से अपील की है कि वे कचरे को segregate करें और सड़क या खाली जगह पर न फेंकें। उन्होंने कहा कि कचरा केवल collection vehicle आने पर ही दें और ग्रेटर नोएडा को साफ-सुथरा बनाने में अपना योगदान दें। फीडबैक फाउंडेशन की टीम भी लगातार लोगों को जागरूक कर रही है।