Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida: चार मूर्ति चौक अंडरपास के ऊपर सड़क निर्माण कार्य शुरू, जल्द खुलेगा मार्ग

चार मूर्ति चौक अंडरपास के ऊपर सड़क निर्माण का कार्य तेज़ी से चल रहा है। अंडरपास के सिविल वर्क के पूरा होने के बाद अब सड़क निर्माण का काम शुरू किया गया है ताकि जल्द से जल्द यहां यातायात शुरू किया जा सके। Greater Noida Authority के सीईओ एनजी रवि कुमार ने हाल ही में स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए थे।
top-news

Greater Noida। कपिल चौधरी 

इस हफ्ते में मिल सकती है राहत

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का यह कार्य बेहद सराहनीय हैं। बहूत ही तेज़ी के साथ प्राधिकरण के द्वारा गौर चौक अंडरपास का कार्य किया जा रहा है जल्दी ही प्राधिकरण अंडरपास के ऊपर वाली सड़क को चालू करने वाला है जिससे की लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिल सकेगी, और Greater Noida Authority के एसीईओ, महाप्रबंधक परियोजना, वरिष्ठ प्रबंधक और इंजीनियरों के प्रयासों से अंडरपास का कार्य समय से पूरा होने का अनुमान हैं। कार्य की गति संतोषजनक चल रही है। अधिकारियों के अनुसार इस हफ्ते के भीतर नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले वाहन सीधे इस मार्ग से गुजर सकेंगे। इससे लोगों के समय और ईंधन की बचत होगी।