Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida: बिलासपुर में बिजली के खंभे में लगी आग, रातभर ठप रही Power Supply

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर कस्बे में सोमवार रात एक बड़ी घटना देखने को मिली। फतेहखानी मोहल्ले में रात करीब 10 बजे अचानक एक बिजली के खंभे में आग लग गई। देखते ही देखते Electric Wires आग की चपेट में आ गए और चिंगारियों के साथ तार करीब 10 मिनट तक जलते रहे। इस घटना को देखकर पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी सुरक्षा के लिए घरों से बाहर निकल आए। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर कस्बे में सोमवार रात एक बड़ी घटना देखने को मिली। फतेहखानी मोहल्ले में रात करीब 10 बजे अचानक एक बिजली के खंभे में आग लग गई। देखते ही देखते Electric Wires आग की चपेट में आ गए और चिंगारियों के साथ तार करीब 10 मिनट तक जलते रहे। इस घटना को देखकर पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी सुरक्षा के लिए घरों से बाहर निकल आए। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।


स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिजली विभाग को पहले ही खंभे और जर्जर तारों की स्थिति की शिकायत की गई थी, लेकिन समय पर Action नहीं लिया गया। नतीजा यह हुआ कि तार जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए और पूरी कॉलोनी अंधेरे में डूब गई। Greater Noida में Power Cut की वजह से रातभर सैकड़ों घरों में बिजली नहीं आई, जिससे गर्मी के मौसम में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।


सूचना मिलते ही Electricity Department की टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने में जुट गई। हालांकि रात देर तक Power Supply बहाल नहीं हो सकी। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते विभाग Maintenance करता तो यह घटना टल सकती थी। वहीं, इस हादसे ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था की लापरवाही को भी उजागर कर दिया।


गर्मी के मौसम में घंटों बिजली गायब रहना Greater Noida के स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी समस्या है। इस घटना के बाद मोहल्ले के लोगों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारने और तारों की नियमित जांच करने की मांग की है। Experts का कहना है कि जर्जर तार और Overload ही ऐसे हादसों की बड़ी वजह हैं।