Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida: सूरजपुर जनसुविधा केंद्र में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक जनसुविधा केंद्र (Public Convenience Centre) में अचानक आग लग गई। यह घटना सुबह लगभग 7 बजे मानस अस्पताल के पास हुई। आग इतनी तेज थी कि पूरे केंद्र को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय केंद्र बंद था और किसी तरह की जनहानि (No Casualty) नहीं हुई।
top-news

केंद्र संचालक अमित भाटी ने बताया कि सूरजपुर स्थित इस जनसुविधा केंद्र का संचालन उनके रिश्तेदार पुनीत भाटी करते हैं। सुबह जब किरायेदारों ने दुकान से धुआं उठते देखा तो तुरंत सूचना दी गई। आस-पड़ोस के लोगों ने मौके पर पहुंचकर शटर का ताला तोड़ा और आग बुझाने की कोशिश की। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने आग को नियंत्रित किया।

आग की चपेट में आकर केंद्र का लगभग 5 लाख रुपये का सामान (Loss of ₹5 Lakh) जलकर खाक हो गया। इसमें दो लैपटॉप (Laptop), दो डेस्कटॉप (Desktop), दो प्रिंटर (Printer), बड़ी फोटोकॉपी मशीन (Photocopy Machine), इनवर्टर बैटरी, स्टेशनरी, कूलर और कई जरूरी दस्तावेज शामिल हैं। साथ ही फर्नीचर और अन्य सामग्री भी पूरी तरह नष्ट हो गई।

प्रारंभिक जांच में दमकल विभाग और सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट (Short Circuit) बताया है। घटना की जानकारी दर्ज कर ली गई है और अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण भी किया है। यह हादसा एक बार फिर से लोगों को बिजली व्यवस्था और सुरक्षा मानकों (Safety Standards) को लेकर सतर्क रहने की चेतावनी देता है।