Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida Pollution: ग्रेटर नोएडा बना देश का सबसे प्रदूषित शहर, AQI 212 दर्ज

Greater Noida Pollution: ग्रेटर नोएडा एक बार फिर देश का Most Polluted City बन गया है। मंगलवार को यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index - AQI) 212 दर्ज किया गया, जो कि Orange Zone में आता है। लगातार तीसरे दिन ग्रेटर नोएडा की हवा खराब श्रेणी में रही। वहीं, नोएडा का AQI 148 दर्ज हुआ जो Yellow Zone में है। वायु प्रदूषण (Air Pollution) की इस बढ़ती समस्या ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और स्वास्थ्य पर भी असर डालना शुरू कर दिया है।
top-news

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर के अन्य शहरों का AQI ग्रीन से येलो जोन में दर्ज किया गया, जबकि ग्रेटर नोएडा एकमात्र ऐसा शहर रहा जहां हवा की गुणवत्ता खराब रही। पिछले तीन दिनों से यहां की हवा लोगों के लिए चुनौती बनी हुई है। प्रदूषण के साथ-साथ तापमान और उमस भी लोगों को परेशान कर रही है।

मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और न्यूनतम 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही 95 प्रतिशत आर्द्रता ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिनभर की तेज धूप और उमस भरा मौसम लोगों को पसीने से तरबतर करता रहा। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक बारिश की संभावना कम है, जिससे वायु प्रदूषण (Pollution Level) में सुधार की उम्मीद भी कम है।

ग्रेटर नोएडा के प्रदूषण स्तर ने प्रशासन और नागरिकों दोनों को चेतावनी दी है कि अब समय रहते ठोस कदम उठाना जरूरी है। लगातार Air Quality के बिगड़ने से स्वास्थ्य संबंधी खतरे जैसे सांस की तकलीफ, एलर्जी और फेफड़ों की बीमारियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में लोगों को मास्क पहनने, बाहर कम निकलने और घर में एयर प्यूरीफायर (Air Purifier) का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है।