Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

Noida Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 30 अक्तूबर को, 45 दिनों के भीतर शुरू होंगी उड़ानें

Noida Airport: ग्रेटर नोएडा के जेवर स्थित Noida International Airport (NIA) का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने घोषणा की है कि एयरपोर्ट का inauguration 30 अक्टूबर को किया जाएगा। उद्घाटन के बाद अगले 45 दिनों के भीतर domestic flights शुरू कर दी जाएंगी। पहले चरण में बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता समेत 10 metro cities के लिए उड़ानें शुरू की जाएंगी।
top-news

Noida Airport: ग्रेटर नोएडा के जेवर स्थित Noida International Airport (NIA) का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने घोषणा की है कि एयरपोर्ट का inauguration 30 अक्टूबर को किया जाएगा। उद्घाटन के बाद अगले 45 दिनों के भीतर domestic flights शुरू कर दी जाएंगी। पहले चरण में बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता समेत 10 metro cities के लिए उड़ानें शुरू की जाएंगी।


यमुना प्राधिकरण और Noida International Airport Limited (NIAL) के अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य 25 अक्तूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। एयरपोर्ट का संचालन यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL) द्वारा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उद्घाटन कराने की संभावना जताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती चरण में IndiGo Airlines जैसी निजी एयरलाइंस घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत करेंगी।


एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी CISF (Central Industrial Security Force) को सौंपी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सात फीट ऊंची बाउंड्री, 360 डिग्री हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे और कंटीले तार लगाए गए हैं। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए free Wi-Fi services भी अगले दो महीनों में शुरू होंगी। लगभग 6000 workers दिन-रात अंतिम कार्यों को पूरा करने में लगे हुए हैं, ताकि एयरपोर्ट समय पर पूरी तरह operational हो सके।


नोएडा एयरपोर्ट से प्रस्तावित उड़ानों में चंडीगढ़, हैदराबाद, चेन्नई, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, अहमदाबाद और जयपुर शामिल हैं। इससे न केवल दिल्ली-एनसीआर बल्कि पूरे उत्तर भारत को aviation connectivity का बड़ा लाभ मिलेगा। यमुना प्राधिकरण का दावा है कि यह एयरपोर्ट क्षेत्र में employment generation और economic growth का नया द्वार खोलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *