Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में इस्कॉन गर्ल्स फ़ोरम की वैष्णवी पदयात्रा! हरिनाम संकीर्तन से गूंजा शहर

Greater Noida: इस्कॉन गर्ल्स फ़ोरम (IGF) Greater Noida द्वारा आयोजित वैष्णवी पदयात्रा का दूसरा दिन आज उत्साह और आध्यात्मिक उल्लास के बीच सम्पन्न हुआ। सेक्टर ओमीक्रोन-1A की गलियों, चौक-चौराहों और सोसाइटियों में कन्याओं, युवतियों और माताओं ने मिलकर Harinam Sankirtan किया। पूरा वातावरण “हरे कृष्ण” महा-मंत्र की ध्वनि से गूंज उठा, जिससे भक्तिमय माहौल ने सभी नागरिकों का मन मोह लिया।
top-news

Greater Noida: इस्कॉन गर्ल्स फ़ोरम (IGF) Greater Noida द्वारा आयोजित वैष्णवी पदयात्रा का दूसरा दिन आज उत्साह और आध्यात्मिक उल्लास के बीच सम्पन्न हुआ। सेक्टर ओमीक्रोन-1A की गलियों, चौक-चौराहों और सोसाइटियों में कन्याओं, युवतियों और माताओं ने मिलकर Harinam Sankirtan किया। पूरा वातावरण “हरे कृष्ण” महा-मंत्र की ध्वनि से गूंज उठा, जिससे भक्तिमय माहौल ने सभी नागरिकों का मन मोह लिया।


यात्रा के दौरान Bhakti Songs, संकीर्तन नृत्य और Book Distribution ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। रास्ते में जगह-जगह नागरिकों ने पदयात्रियों का स्वागत किया और उन्हें जलपान व सेवा प्रदान की। यह दृश्य इस बात का प्रमाण रहा कि भक्ति केवल मंदिरों तक सीमित नहीं, बल्कि समाज और जन-जन तक पहुँचने का आंदोलन है।


श्रील ए. सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद के संदेश को पदयात्रा ने जीवंत किया। उन्होंने कहा था “हमारा लक्ष्य है कि भारत के हर गाँव तक हरिनाम पहुँचे। चैतन्य महाप्रभु की तरह हमें पैदल निकलकर भगवान के नाम का प्रचार करना होगा।” इस प्रेरणा को आधार बनाकर IGF Greater Noida ने यह आयोजन किया, जिससे युवा और महिलाएं समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत कर रही हैं।


आयोजक पूर्णानंदी राधा देवी दासी ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे तीसरे दिन की पदयात्रा में अवश्य भाग लें, जो सेक्टर मयू-2 और ग्राम घोड़ी बछेड़ा में होगी। यह यात्रा सभी आयु वर्ग बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए खुली है। परिवार सहित इस Spiritual Walk का हिस्सा बनें और प्रभु के नाम का अमृत अनुभव करें। जैसा कि इस यात्रा का संदेश है “एक कदम भक्ति की ओर, एक कदम सुख और शांति की ओर।