Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

Alzheimer’s Disease: माइंड डाइट और एक्सरसाइज से तेज होगी याददाश्त, जानें कैसे रखें दिमाग स्वस्थ

Alzheimer’s Disease: उम्र बढ़ने के साथ अक्सर लोग भूलने की समस्या का सामना करने लगते हैं। शुरुआत में यह सामान्य लगता है, लेकिन कई बार यह Alzheimer’s Disease का शुरुआती संकेत भी हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि सही lifestyle और संतुलित diet से याददाश्त को लंबे समय तक तेज रखा जा सकता है और dementia के खतरे को कम किया जा सकता है। हर साल 21 सितंबर को World Alzheimer’s Day मनाया जाता है, ताकि लोगों में इस बीमारी को लेकर जागरूकता फैलाई जा सके।
top-news

Alzheimer’s Disease: उम्र बढ़ने के साथ अक्सर लोग भूलने की समस्या का सामना करने लगते हैं। शुरुआत में यह सामान्य लगता है, लेकिन कई बार यह Alzheimer’s Disease का शुरुआती संकेत भी हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि सही lifestyle और संतुलित diet से याददाश्त को लंबे समय तक तेज रखा जा सकता है और dementia के खतरे को कम किया जा सकता है। हर साल 21 सितंबर को World Alzheimer’s Day मनाया जाता है, ताकि लोगों में इस बीमारी को लेकर जागरूकता फैलाई जा सके।


डॉक्टरों के मुताबिक, Mind Diet दिमाग को स्वस्थ रखने में बेहद कारगर है। यह Mediterranean Diet और DASH Diet का मिश्रण है, जिसमें हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, साबुत अनाज, दालें, मछली, ड्राई फ्रूट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड शामिल होते हैं। रिसर्च बताती है कि इस डाइट को अपनाने से Alzheimer’s का खतरा 53% तक कम हो सकता है। ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और हल्दी जैसे antioxidant और curcumin से भरपूर फूड्स दिमाग को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और इंफ्लेमेशन से बचाते हैं।


सिर्फ आहार ही नहीं, बल्कि रोजाना exercise और good sleep भी उतनी ही जरूरी है। विशेषज्ञ कहते हैं कि 7-8 घंटे की नींद लेने से मस्तिष्क टॉक्सिन्स को साफ करता है और नई यादों को सुरक्षित रखता है। वहीं योग, वॉकिंग और साइकलिंग जैसी गतिविधियां दिमाग तक रक्त संचार को बढ़ाती हैं, जिससे न्यूरॉन्स मजबूत होते हैं। Meditation और ध्यान तनाव कम करने में मदद करते हैं, जिससे मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।


हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की एक स्टडी में पाया गया कि 65 साल से ज्यादा उम्र के जो बुजुर्ग हफ्ते में चार बार workout करते थे, उनमें dementia का खतरा लगभग आधा था। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि बढ़ती उम्र में आपकी याददाश्त तेज बनी रहे, तो अभी से healthy diet, नियमित व्यायाम और नींद को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाइए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *