Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● लखनऊ में गमला चोरी पर CM Yogi का तंज: “ढाई करोड़ की कार से 45 रुपये का गमला ले जा रहे लोग” ● गौतम बुद्ध नगर की बेटी ममता कुमारी ने राष्ट्रीय हॉकी में बढ़ाया जिले का मान, संघर्ष से सफलता तक की प्रेरणादायक कहानी ● ग्रेटर नोएडा में जनगणना 2027 को लेकर सख्ती, ड्यूटी रिसीव न करने वाले प्रागणकों पर होगी FIR ● ख़बर का असर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अवैध कालोनियों की सीवर लाइन पर चला बुलडोजर ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की OTS Scheme 2026 लागू, फ्लैट आवंटियों को ब्याज और पेनल्टी में बड़ी राहत ● CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर याचिका को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी ● गौतमबुद्ध नगर में भीषण गर्मी के चलते 12वीं तक के स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश ● ग्रेटर नोएडा: खाना बनाते समय लगी चिंगारी से 30 झुग्गियां जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे में पाया काबू ● Heatwave Alert: गर्मी बना रही मानसिक रोगी, डॉक्टरों ने दी चेतावनी ● गौतमबुद्धनगर पुलिस की बड़ी अपील, ईद पर अफवाहों से रहें सावधान, शांति बनाए रखें

Greater Noida: Sharda University को शिक्षा क्षेत्र में तीन बड़े Awards, मिला राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित Sharda University ने शिक्षा जगत में एक और उपलब्धि हासिल की है। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित दूसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और Education Excellence Awards 2025 समारोह में शारदा विश्वविद्यालय को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए तीन पुरस्कार मिले। यह आयोजन भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय तथा Services Export Promotion Council (SEPC) द्वारा किया गया, जिसमें देश-विदेश के लगभग 250 विश्वविद्यालयों ने भाग लिया।
top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित Sharda University ने शिक्षा जगत में एक और उपलब्धि हासिल की है। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित दूसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और Education Excellence Awards 2025 समारोह में शारदा विश्वविद्यालय को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए तीन पुरस्कार मिले। यह आयोजन भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय तथा Services Export Promotion Council (SEPC) द्वारा किया गया, जिसमें देश-विदेश के लगभग 250 विश्वविद्यालयों ने भाग लिया।


Greater Noida में आयोजित इस प्रतिष्ठित समारोह में शारदा विश्वविद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता को Higher Education Excellence Leadership Award, वाइस चांसलर डॉ. सिबाराम खारा को Best University of the Year for Academic Excellence और डॉ. अशोक दरयानी को Exemplary Director of International Relations अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नीति आयोग के डॉ. शशांक शाह, एआईयू की डॉ. पंकज मित्तल और पद्मश्री प्रो. आशुतोष शर्मा जैसे गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।


पुरस्कार ग्रहण करते हुए चांसलर पीके गुप्ता ने कहा कि Higher Education किसी भी राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए आधार है। उन्होंने कहा कि भारत और अफ्रीका जैसे देशों में युवा पीढ़ी अपने सपनों को पूरा करने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर रोजगार अवसर चाहती है। इसलिए आज की सबसे बड़ी चुनौती है. Quality Higher Education with Market Relevant Skills.


वाइस चांसलर डॉ. सिबाराम खारा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि भारत सरकार की New Education Policy 2020 (NEP 2020) युवाओं के लिए 21वीं सदी के कौशल पर केंद्रित है। सतत विकास लक्ष्यों (SDGs 2030) को पूरा करने में शिक्षा की अहम भूमिका है। भारत सरकार का विज़न है कि देश को उसकी स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने तक एक Developed Nation बनाया जाए, जिसके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और टेक्नोलॉजी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *