Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

UP International Trade Show 2025 : सुरक्षा कारणों से गौतमबुद्धनगर में ड्रोन-गुब्बारे उड़ाने पर एक दिन की सख्त पाबंदी

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने जा रहे UP International Trade Show 2025 को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम के पहले दिन बड़ी संख्या में VVIP movement और भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसी कारण गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने जिलेभर में drone flying, गुब्बारे, रिमोट से संचालित माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट और पैराग्लाइडिंग पर एक दिन की रोक लगाने का आदेश जारी किया है.
top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने जा रहे UP International Trade Show 2025 को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम के पहले दिन बड़ी संख्या में VVIP movement और भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसी कारण गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने जिलेभर में drone flying, गुब्बारे, रिमोट से संचालित माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट और पैराग्लाइडिंग पर एक दिन की रोक लगाने का आदेश जारी किया है।


यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के तहत जारी किया गया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के दिशा-निर्देशन में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने इस prohibition order को लागू किया है। आदेश 24 सितंबर की रात 12:00 बजे से प्रभावी होकर 25 सितंबर की मध्यरात्रि तक लागू रहेगा। यानी पूरे 25 सितंबर को जिले की हवाई सुरक्षा पर सख्त निगरानी रहेगी।


पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि इस दौरान यदि कोई व्यक्ति unmanned aerial vehicles (UAVs), ड्रोन, गुब्बारे या पैराग्लाइडिंग करता पाया गया, तो उसके खिलाफ Indian Justice Code-2023 की धारा 223 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि ट्रेड शो के दौरान किसी भी तरह की सुरक्षा चूक न हो और कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।


गौतमबुद्धनगर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे इस आदेश का पालन करें और law & order बनाए रखने में सहयोग दें। सुरक्षा कारणों से यह निर्णय आवश्यक बताया गया है। इस दौरान पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जिलेभर में लगातार गश्त और निगरानी करेंगी। प्रशासन का कहना है कि UP International Trade Show 2025 प्रदेश की प्रतिष्ठा से जुड़ा है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।