Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में गूंजा GST सुधारों का संदेश, जनता और व्यापारियों को मिली राहत

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में Goods and Services Tax (GST) Reforms की जानकारी जनता और व्यापारियों तक पहुंचाई गई। राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि “कर सुधार आम जनता के लिए वरदान हैं”। उन्होंने बताया कि हाल के सुधारों से शिक्षा और घरेलू उपभोक्ताओं को सीधी राहत मिली है। बच्चों की किताबों और शैक्षणिक सामग्री पर कर घटाने से पढ़ाई का खर्च कम हुआ है, वहीं दैनिक जरूरत की वस्तुओं पर टैक्स स्लैब कम करने से आम परिवारों की जेब पर बोझ घटा है।
top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में Goods and Services Tax (GST) Reforms की जानकारी जनता और व्यापारियों तक पहुंचाई गई। राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि “कर सुधार आम जनता के लिए वरदान हैं”। उन्होंने बताया कि हाल के सुधारों से शिक्षा और घरेलू उपभोक्ताओं को सीधी राहत मिली है। बच्चों की किताबों और शैक्षणिक सामग्री पर कर घटाने से पढ़ाई का खर्च कम हुआ है, वहीं दैनिक जरूरत की वस्तुओं पर टैक्स स्लैब कम करने से आम परिवारों की जेब पर बोझ घटा है।


Greater Noida में हो रहे इस कार्यक्रम में दादरी विधायक तेजपाल नागर ने व्यापारियों और नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि जीएसटी सुधारों ने कर प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाया है। अब छोटे दुकानदारों और मध्यम वर्गीय व्यापारियों के लिए Tax Filing और Return Process पहले से आसान हो गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सरकार द्वारा दी गई सुविधाओं का लाभ उठाएं और डिजिटल सुविधा का उपयोग करें।


भाजपा नेताओं ने भी मंच से यह संदेश दिया कि GST Reforms का मुख्य उद्देश्य व्यापार को आसान बनाना और नागरिकों की जेब में बचत पहुंचाना है। जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता अब मार्केट और मंडियों में जाकर व्यापारियों को जीएसटी सुधारों की जानकारी देंगे। इस अवसर पर कई वरिष्ठ भाजपा नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे जिन्होंने एक स्वर में कहा कि कर सुधार भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।


विशेषज्ञों ने बताया कि नए GST Reforms से न केवल व्यापारियों को राहत मिली है बल्कि कर संग्रह में पारदर्शिता बढ़ी है। नागरिकों और व्यापारियों से सुझाव भी लिए गए, जिनमें सभी ने इसे स्वागत योग्य बताया। छोटे दुकानदारों ने कहा कि अब कागजी झंझट कम हुए हैं और कारोबार में भरोसा बढ़ा है। यह कार्यक्रम इस बात का संकेत है कि सरकार केवल सुधार लागू नहीं कर रही, बल्कि उन्हें जनता तक पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान भी चला रही है। इस मौक़े पर  भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल  नागर, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी आदि बीजेपी नेता  मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *