Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● लखनऊ में गमला चोरी पर CM Yogi का तंज: “ढाई करोड़ की कार से 45 रुपये का गमला ले जा रहे लोग” ● गौतम बुद्ध नगर की बेटी ममता कुमारी ने राष्ट्रीय हॉकी में बढ़ाया जिले का मान, संघर्ष से सफलता तक की प्रेरणादायक कहानी ● ग्रेटर नोएडा में जनगणना 2027 को लेकर सख्ती, ड्यूटी रिसीव न करने वाले प्रागणकों पर होगी FIR ● ख़बर का असर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अवैध कालोनियों की सीवर लाइन पर चला बुलडोजर ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की OTS Scheme 2026 लागू, फ्लैट आवंटियों को ब्याज और पेनल्टी में बड़ी राहत ● CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर याचिका को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी ● गौतमबुद्ध नगर में भीषण गर्मी के चलते 12वीं तक के स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश ● ग्रेटर नोएडा: खाना बनाते समय लगी चिंगारी से 30 झुग्गियां जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे में पाया काबू ● Heatwave Alert: गर्मी बना रही मानसिक रोगी, डॉक्टरों ने दी चेतावनी ● गौतमबुद्धनगर पुलिस की बड़ी अपील, ईद पर अफवाहों से रहें सावधान, शांति बनाए रखें

Gautam Buddha Nagar: गौतमबुद्धनगर पुलिस की पीआरवी टीम ने दिखाई संवेदनशीलता, पाँच लोगों की बचाई जान

Gautam Buddha Nagar: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में कमिश्नरेट की पीआरवी (Police Response Vehicle) टीम लगातार अपनी तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण से लोगों की जान बचाने में अग्रसर है। महिलाओं से जुड़े संवेदनशील मामलों से लेकर सड़क दुर्घटनाओं और आत्महत्या जैसी गंभीर परिस्थितियों में पुलिस ने समय पर पहुँचकर सराहनीय कार्य किया। 01 अगस्त 2025 से 23 सितंबर 2025 तक हुई कई घटनाओं में पीआरवी की त्वरित कार्यवाही से पाँच परिवारों की जिंदगी सँभल गई।
top-news

Gautam Buddha Nagar: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में कमिश्नरेट की पीआरवी (Police Response Vehicle) टीम लगातार अपनी तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण से लोगों की जान बचाने में अग्रसर है। महिलाओं से जुड़े संवेदनशील मामलों से लेकर सड़क दुर्घटनाओं और आत्महत्या जैसी गंभीर परिस्थितियों में पुलिस ने समय पर पहुँचकर सराहनीय कार्य किया। 01 अगस्त 2025 से 23 सितंबर 2025 तक हुई कई घटनाओं में पीआरवी की त्वरित कार्यवाही से पाँच परिवारों की जिंदगी सँभल गई।


थाना बादलपुर क्षेत्र में पीआरवी कर्मियों ने दरवाजा तोड़कर फांसी लगाने जा रहे युवक की जान बचाई। वहीं थाना दादरी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने जा रहे युवक को टीम ने सूझबूझ से सुरक्षित हटा दिया। सूरजपुर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के दौरान ट्रक में फंसे व्यक्ति को Gautam Buddha Nagar पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल भेजा। इन घटनाओं में पीआरवी कर्मियों की समझदारी और human approach की लोगों ने जमकर सराहना की।


इसी तरह थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में Electronic City मेट्रो स्टेशन पर बेहोश हुई महिला को पीआरवी टीम ने तुरंत प्राथमिक मदद देकर अस्पताल पहुँचाया। वहीं सेक्टर-62 डी पार्क से जहरीली दवा खाने वाले एक युवक को पीआरवी कर्मियों ने समय पर अस्पताल पहुँचाकर उसकी जान बचाई। इन सभी मामलों में police team की quick response और sensitivity ने साबित कर दिया कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था ही नहीं बल्कि नागरिकों की सुरक्षा की गारंटी भी है।


इन सफल कार्रवाइयों से कमिश्नरेट पुलिस की कार्यकुशलता और संवेदनशीलता स्पष्ट होती है। पीआरवी की तत्परता ने न केवल पाँच लोगों को नई जिंदगी दी बल्कि समाज में भरोसा और सुरक्षा की भावना को भी मजबूत किया। Gautam Buddha Nagar पुलिस का यह प्रयास law enforcement और public trust के बीच मजबूत सेतु का काम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *