Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

UP International Trade Show 2025: ग्रेटर नोएडा ट्रेड शो में जल जीवन मिशन की प्रदर्शनी बनी आकर्षण, छात्रों को दिलाई जल संरक्षण की शपथ

ग्रेटर नोएडा में आयोजित UP International Trade Show 2025 इस बार केवल व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पर्यावरण और जल संरक्षण का भी गहरा संदेश दे रहा है। यहां लगे Jal Jeevan Mission के "स्वच्छ सुजल गांव" प्रदर्शनी ने युवाओं और छात्रों को जल बचाने का महत्व समझाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बच्चों और युवाओं को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई, जिससे यह प्रदर्शनी खास आकर्षण का केंद्र बनी।
top-news

ग्रेटर नोएडा में आयोजित UP International Trade Show 2025 इस बार केवल व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पर्यावरण और जल संरक्षण का भी गहरा संदेश दे रहा है। यहां लगे Jal Jeevan Mission के "स्वच्छ सुजल गांव" प्रदर्शनी ने युवाओं और छात्रों को जल बचाने का महत्व समझाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बच्चों और युवाओं को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई, जिससे यह प्रदर्शनी खास आकर्षण का केंद्र बनी।


हॉल नंबर-7 में लगी इस प्रदर्शनी में दर्शकों को बुंदेलखंड के अतीत और वर्तमान की तस्वीरें दिखाई गईं। करीब 496 वर्ग मीटर में फैली इस प्रदर्शनी में photo gallery भी लगाई गई है, जिसमें यह दिखाया गया है कि कैसे Jal Jeevan Mission ने हर ग्रामीण घर तक नल कनेक्शन पहुंचाया और साथ ही रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए। प्रदर्शनी ने न केवल जल की एक-एक बूंद की अहमियत को दर्शाया बल्कि युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी का भी संदेश दिया।


युवाओं के लिए यहां selfie point और gaming zone भी बनाए गए, जहां गेम्स के माध्यम से जल संरक्षण का महत्व समझाया गया। शहरों से आए बच्चे और युवा यहां ग्रामीण परिवेश और परंपराओं से भी रूबरू हुए। दिल्ली और नोएडा से आए दर्शकों ने प्रदर्शनी की सराहना की। नोएडा निवासी रीना ने कहा कि फोन पर जल जीवन मिशन की सफलता के किस्से सुने थे, लेकिन प्रदर्शनी में आकर उसे देखना बेहद सुखद अनुभव है। वहीं दिल्ली की शालू ने माना कि इस प्रदर्शनी ने यह दिखाया कि कैसे पानी की त्रासदी से जूझ रहे बुंदेलखंड में लोगों की जिंदगी बदल गई।


प्रदर्शनी केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें बुंदेलखंडी गानों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। बड़ी संख्या में लोग इन प्रस्तुतियों का आनंद लेने पहुंचे। इस तरह UP Trade Show 2025 ने व्यापार और संस्कृति के साथ-साथ पर्यावरण और जल संरक्षण का भी मजबूत संदेश दिया।