Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा-फरीदाबाद कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, अगले महीने से शुरू होगा सड़क निर्माण कार्य

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद (Greater Noida-Faridabad Connectivity) को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित परियोजना अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। यमुना नदी पर बना मंझावली पुल (Manjhawali Bridge) लगभग तैयार हो चुका है, लेकिन ग्रेटर नोएडा की ओर अधूरी सड़क निर्माण (Road Construction) के कारण अभी तक इसे आम जनता के लिए नहीं खोला गया है। अब गौतमबुद्धनगर जिले की सीमा में अट्टा गुजरान गांव से मंझावली पुल तक नई सड़क और चौड़ीकरण का कार्य अगले महीने से शुरू होने जा रहा है। इस परियोजना के पूरा होते ही दिल्ली-NCR के लाखों लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी।
top-news

उत्तर प्रदेश शासन ने अगस्त में इस परियोजना के लिए ₹65.50 करोड़ का बजट (Budget) मंजूर किया था। इस सड़क निर्माण और चौड़ीकरण के लिए चार गांवों की कुल 6.888 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया गया है। इसकी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग (PWD) को सौंपी गई है। अधिशासी अभियंता कंचन के अनुसार कंपनी चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और नवंबर से निर्माण कार्य (Construction Work) की शुरुआत कर दी जाएगी। परियोजना के पूरा होने के बाद भारी वाहनों और आम ट्रैफिक दोनों को बेहतर मार्ग उपलब्ध होगा।

पूरी सड़क की कुल लंबाई 4.99 किलोमीटर होगी, जिसमें से 1.7 किलोमीटर की नई सड़क सीधे मंझावली पुल से जोड़ेगी। वहीं मौजूदा 3.29 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण कर उसे चार लेन (Four Lane Road) का स्वरूप दिया जाएगा। चार लेन सड़क बनने के बाद फरीदाबाद से ग्रेटर नोएडा, नोएडा और दिल्ली तक सीधा और तेज़ रास्ता (Direct Route) उपलब्ध हो जाएगा। यह विकास न केवल यात्रियों के समय की बचत करेगा बल्कि औद्योगिक गतिविधियों और लॉजिस्टिक्स को भी नई दिशा देगा।

गौरतलब है कि हरियाणा की सीमा में मंझावली गांव के पास यमुना नदी पर बना यह पुल पहले ही तैयार हो चुका है। इस पुल की आधारशिला वर्ष 2014 में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने रखी थी। अब ग्रेटर नोएडा की ओर सड़क निर्माण पूरा होते ही इसका उद्घाटन (Inauguration) कर इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इस परियोजना के शुरू होने से Delhi-NCR की ट्रैफिक व्यवस्था को बड़ी राहत मिलेगी और Noida, Greater Noida से Faridabad की दूरी पहले से कहीं आसान और तेज हो जाएगी।