Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida Authority: चार मूर्ति चौक अंडरपास का निर्माण तेज़, ट्रैफिक डायवर्जन लागू!

top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक, चार मूर्ति चौक पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्राधिकरण ने अंडरपास का निर्माण कार्य तेज़ कर दिया है। यह अंडरपास 60 मीटर रोड के समानांतर बनाया जा रहा है। अब बिसरख से चौक की ओर आने वाले मेन कैरिज-वे पर भी काम शुरू कर दिया गया है, जिसके कारण इस रोड को वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। फिलहाल, गाड़ियों को सर्विस रोड से डायवर्ट किया गया है और सर्विस रोड को चौड़ा कर सुगम यातायात सुनिश्चित किया गया है।

Greater Noida Authority: इतने करोड़ रुपय  में हो रहा है निर्माण 

प्राधिकरण के सीईओ एन. जी. रवि कुमार के निर्देश पर यह अंडरपास निर्माण कार्य परियोजना विभाग की निगरानी में हो रहा है। इससे पहले इटैड़ा और एकमूर्ति गोलचक्कर पर यूटर्न बनाकर और शाहबेरी रोड को चौड़ा करके जाम की समस्या काफी हद तक सुलझा दी गई थी। अब चार मूर्ति चौक की समस्या को स्थायी समाधान देने के लिए लगभग 92 करोड़ रुपये की लागत से यह अंडरपास तैयार किया जा रहा है, जिसकी कुल लंबाई दोनों तरफ से लगभग 700 मीटर होगी।

प्राधिकरण के अफसरों ने किया निरीक्षण 

बता दे कि Greater Noida Authority की एसीईओ प्रेरणा सिंह, जीएम प्रोजेक्ट ए.के. सिंह और प्रभात शंकर नियमित रूप से निर्माण कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि इसे तेज़ी से पूरा किया जा सके। प्राधिकरण का लक्ष्य है कि आने वाले एक वर्ष में यह अंडरपास पूरी तरह तैयार हो जाए, जिससे प्रतिदिन हजारों वाहन चालकों को राहत मिलेगी और ट्रैफिक जाम का स्थायी समाधान मिल सकेगा।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video