Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा में डूब क्षेत्र पर चला बुल्डोजर, हैबतपुर में अवैध कॉलोनी ध्वस्त! Authority की सख्त कार्रवाई

Greater Noida: Greater Noida Authority ने बुधवार को हैबतपुर गांव के Hindon River flood zone में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने Shivam Enclave नाम से बसाई जा रही अवैध कॉलोनी के करीब 10,000 वर्ग मीटर डूब क्षेत्र (flood zone area) में बने निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान लगभग 10 पक्के घरों और 15 बाउंड्री वॉल को तोड़ दिया गया। यह कार्रवाई NGT (National Green Tribunal) के आदेश और सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर की गई। सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई यह कार्रवाई दो घंटे तक चली, जिसमें 4 JCB और 3 डंपर लगाए गए।
top-news

Greater Noida: Greater Noida Authority ने बुधवार को हैबतपुर गांव के Hindon River flood zone में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने Shivam Enclave नाम से बसाई जा रही अवैध कॉलोनी के करीब 10,000 वर्ग मीटर डूब क्षेत्र (flood zone area) में बने निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान लगभग 10 पक्के घरों और 15 बाउंड्री वॉल को तोड़ दिया गया। यह कार्रवाई NGT (National Green Tribunal) के आदेश और सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर की गई। सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई यह कार्रवाई दो घंटे तक चली, जिसमें 4 JCB और 3 डंपर लगाए गए।


एनजीटी ने डूब क्षेत्र में हो रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए Irrigation Department से रिपोर्ट मांगी थी। इस पर Greater Noida Authority ने सिंचाई विभाग और पुलिस के सहयोग से संयुक्त अभियान चलाया। प्राधिकरण के General Manager (GM) A.K. Singh ने बताया कि हैबतपुर के खसरा नंबर 180, 181, 184, 194, 195, 196, 198, 199, 201, 202, 206, 211 और 212 हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में आते हैं। बावजूद इसके, illegal colonizers चोरी-छिपे प्लॉटिंग कर लोगों को प्लॉट बेच रहे थे। रोजगार की तलाश में बाहर से आए लोगों ने घर की चाहत में इन अवैध प्लॉटों पर निर्माण कर लिया था।


ACEओ सुमित यादव ने कहा कि बिना अनुमति या बिना नक्शा पास कराए हुए किसी भी unauthorized construction पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे Greater Noida Authority की अधिसूचित सीमा में कोई भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क करें और पूरी जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने चेतावनी दी कि डूब क्षेत्र या अवैध कॉलोनी में निवेश करना आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है। Authority का स्पष्ट संदेश है “No tolerance for illegal construction.”


इस कार्रवाई के दौरान परियोजना विभाग, सिंचाई विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौजूद रही। मौके पर OSD Ram Nayan Singh, Senior Managers Prabhat Shankar, Vinod Sharma, Rajesh Kumar Nim, और Manager Abhishek Singh सहित कई अधिकारी उपस्थित थे। पुलिस अधिकारी दीक्षा सिंह के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि किसी भी विरोध को रोका जा सके। प्राधिकरण ने कहा कि डूब क्षेत्र में कोई भी illegal housing project बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे अतिक्रमणों पर नियमित रूप से कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *