Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● लखनऊ में गमला चोरी पर CM Yogi का तंज: “ढाई करोड़ की कार से 45 रुपये का गमला ले जा रहे लोग” ● गौतम बुद्ध नगर की बेटी ममता कुमारी ने राष्ट्रीय हॉकी में बढ़ाया जिले का मान, संघर्ष से सफलता तक की प्रेरणादायक कहानी ● ग्रेटर नोएडा में जनगणना 2027 को लेकर सख्ती, ड्यूटी रिसीव न करने वाले प्रागणकों पर होगी FIR ● ख़बर का असर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अवैध कालोनियों की सीवर लाइन पर चला बुलडोजर ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की OTS Scheme 2026 लागू, फ्लैट आवंटियों को ब्याज और पेनल्टी में बड़ी राहत ● CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर याचिका को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी ● गौतमबुद्ध नगर में भीषण गर्मी के चलते 12वीं तक के स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश ● ग्रेटर नोएडा: खाना बनाते समय लगी चिंगारी से 30 झुग्गियां जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे में पाया काबू ● Heatwave Alert: गर्मी बना रही मानसिक रोगी, डॉक्टरों ने दी चेतावनी ● गौतमबुद्धनगर पुलिस की बड़ी अपील, ईद पर अफवाहों से रहें सावधान, शांति बनाए रखें

Greater Noida: यमुना एक्सप्रेसवे पर भारत सरकार का Medical Devices Park का निरीक्षण, विकास योजनाओं की समीक्षा

Greater Noida: यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के सेक्टर 28 में स्थित Medical Devices Park का आज भारत सरकार के सेक्रेटरी, डिपार्टमेंट ऑफ़ फार्मास्युटिकल्स श्री अमित अग्रवाल, IAS और अमन शर्मा, Joint Secretary ने औपचारिक रूप से निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने पार्क में चल रहे विभिन्न facilities construction कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। 350 एकड़ क्षेत्र में विकसित इस Medical Devices Park में अब तक 101 भूखंडों का आवंटन किया जा चुका है।
top-news

Greater Noida: यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के सेक्टर 28 में स्थित Medical Devices Park का आज भारत सरकार के सेक्रेटरी, डिपार्टमेंट ऑफ़ फार्मास्युटिकल्स श्री अमित अग्रवाल, IAS और अमन शर्मा, Joint Secretary ने औपचारिक रूप से निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने पार्क में चल रहे विभिन्न facilities construction कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। 350 एकड़ क्षेत्र में विकसित इस Medical Devices Park में अब तक 101 भूखंडों का आवंटन किया जा चुका है। विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने पार्क के विकास, कॉमन साइंटिफिक फैसिलिटी (CSF) की प्रगति और भविष्य की योजनाओं के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया।


बैठक में यह जानकारी दी गई कि पार्क में लगभग सभी SCFs का निर्माण कार्य दिसंबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा, जबकि Gamma Radiation Center का निर्माण मई 2027 तक पूर्ण होगा। इस संदर्भ में अमित अग्रवाल ने प्राधिकरण और कंसल्टेंट्स को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण किया जाए और इंटरनेशनल standards का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि पार्क में Medical Education, Technical Education, Testing और इस क्षेत्र के विशेषज्ञों को भी जोड़ा जाए ताकि यह पार्क बेहतर ढंग से विकसित हो सके।


सचिव फार्मा और Joint Secretary फार्मा ने साइट विजिट के दौरान कॉमन साइंटिफिक फैसिलिटी की बिल्डिंग्स और उनके construction progress का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि पार्क को एक innovative ecosystem के रूप में विकसित करने के लिए IIT Kanpur जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों को भी जोड़ा जाना चाहिए, जिससे बदलती technology, AI और innovation का बेहतर उपयोग किया जा सके। यह कदम Make in India और pharma sector growth को भी मजबूती देगा।


इस समीक्षा बैठक में अन्य वरिष्ठ अधिकारी जैसे प्रवीण मित्तल, Executive Director MDP Promotion Council, राजेन्द्र भाटी GM Project और स्मिता सिंह AGM समेत कई कंपनीज के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। सभी ने पार्क के विकास और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की और संयुक्त रूप से निर्णय लिया कि Medical Devices Park को देश का प्रमुख मेडिकल डिवाइस hub बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *