Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

ग्रेनो एम्पलॉइज एसोसिएशन: कर्मचारियों के चेहरों पर लौटी रौनक, दीपावली से पहले मिला बोनस का तोहफ़ा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों को दीपावली से पहले बड़ा तोहफ़ा मिला है। एम्पलॉइज एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनू भड़ाना और उपाध्यक्ष रविंद्र कसाना के प्रयासों से सीईओ एन.जी. रवि कुमार ने बोनस राशि ₹8,000 से बढ़ाकर ₹9,000 करने की घोषणा की है। यह बोनस संविदा कर्मचारियों को दिया जाएगा। इस निर्णय से कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों के लिए दीपावली से पहले आई खुशख़बरी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एम्पलॉइज एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनू भड़ाना और उपाध्यक्ष रविंद्र कसाना के प्रयासों से कर्मचारियों को दीपावली बोनस दिया गया है पिछले साल भी एम्पलॉइज एसोसिएशन के प्रयासों से ही कर्मचारियों के लिए बोनस देने की शुरुआत हुई थी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एम्पलॉइज एसोसिएशन लगातार कर्मचारियों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। 

सीईओ एन.जी. रवि कुमार ने कर्मचारियों को त्योहार से पहले बड़ा तोहफ़ा देते हुए बोनस में बढ़ोतरी की घोषणा की है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एम्पलॉइज एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनू भड़ाना की माँग को देखते हुए, पिछले वर्ष जहां कर्मचारियों को ₹8,000 का बोनस दिया गया था, वहीं इस बार इस राशि को बढ़ाकर ₹9,000 कर दिया गया है। यह बोनस संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को दिया जाएगा, साथ ही परमानेंट कर्मचारियों का भी 1000 रुपया बोनस बढ़ाया गया है। 

इस घोषणा से प्राधिकरण के कर्मचारियों में ख़ुशी की लहर है। कर्मचारी इसे सीईओ एन.जी. रवि कुमार की संवेदनशील पहल बता रहे हैं, वही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एम्पलॉइज एसोसिएशन का आभार व्यक्त कर रहे है। जिसने त्योहार से पहले उनके चेहरे पर मुस्कान ला दी है। प्राधिकरण प्रशासन का मानना है कि कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण से ही ग्रेटर नोएडा लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, और यह बोनस उनकी मेहनत का सम्मान है।