Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida: थाना बिसरख पुलिस ने किया वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़! 25 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

top-news

Greater Noida: थाना बिसरख पुलिस ने 2 जून 2025 को एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रोहताश, चाँद, कालेश प्रताप सिंह और राम कुमार शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25 चोरी की मोटरसाइकिलें और दो अवैध तमंचे समेत चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरोह का सरगना रोहताश नोएडा-एनसीआर की पॉश कॉलोनियों से वाहन चोरी करने में माहिर है।

Greater Noida: पूछताछ में ये बाते आई सामने

पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के सदस्य सोसाइटियों में गार्डों को बातों में उलझाकर पार्किंग से बाइक चुरा लेते थे और उन्हें सुनसान जगहों पर छिपा देते थे। बाद में मौका देखकर चोरी की बाइकों को बेच दिया जाता था। इस गिरोह ने नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली/एनसीआर में दर्जनों चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। बरामद वाहनों में रॉयल एनफील्ड, स्प्लेंडर, अपाचे, बुलेट, टीवीएस स्पोर्ट और अन्य कई ब्रांड की मोटरसाइकिलें शामिल हैं। इन सभी पर विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

कार्रवाई पर टीम को मिला 25000 का इनाम

जानकारी के लिए बता दे कि Greater Noida के थाना बिसरख पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई पर डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने टीम को ₹25,000 का इनाम देने की घोषणा की है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इनसे और भी चोरी के मामलों की जानकारी जुटा रही है। यह सफलता पुलिस की सक्रियता और सूझबूझ का नतीजा है, जिससे आम जनता में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हुआ है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video