Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

Greater Noida: एक साल में पूरा होगा Bodaki Terminal का Survey और Shifting का काम, यात्रियों को मिलेगी Train, Metro और Bus की सुविधा एक ही छत के नीचे

Greater Noida में बन रहे Bodaki Terminal का काम अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। Greater Noida Authority ने बताया है कि land acquisition survey और shifting process अगले एक साल में पूरा कर लिया जाएगा। लगभग 90% सर्वे का काम समाप्त हो चुका है, जबकि शिफ्टिंग के लिए किसानों की सहमति ली जा रही है। यह multi-modal transport hub ऐसा पहला टर्मिनल होगा जहां यात्रियों को ट्रेन, मेट्रो और बस की सुविधा एक ही जगह पर मिलेगी। फिलहाल यहां किसी भी एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉप नहीं है, लेकिन टर्मिनल के शुरू होने के बाद जिले के करीब 35 लाख लोगों को फायदा होगा, जिन्हें अब ट्रेन पकड़ने के लिए गाजियाबाद या दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा।
top-news

Bodaki Terminal Project के तहत पूर्वी राज्यों के लिए करीब 70 ट्रेनों के संचालन की योजना है, जिसमें सबसे अधिक ट्रेनें बिहार के लिए चलेंगी। Greater Noida Authority और रेलवे अधिकारियों के बीच हाल ही में हुई online meeting में यह निर्णय लिया गया कि अगले एक साल के भीतर सर्वे और शिफ्टिंग से जुड़ा पूरा काम पूरा कर लिया जाएगा। प्रशासन की टीम रोजाना बोड़ाकी, पल्ला और पाली गांवों में जाकर survey work कर रही है। डीएम मेधा रूपम ने किसानों को आश्वस्त किया है कि जल्द ही Social Impact Assessment Survey कराया जाएगा, ताकि परियोजना से ग्रामीणों के जीवन पर प्रभाव का मूल्यांकन किया जा सके।

इस परियोजना की कुल लागत ₹1685 करोड़ तय की गई है और इसे 3 साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। Greater Noida Authority की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वी.एस. ने कहा कि “हमारा फोकस अगले एक साल में सर्वे और शिफ्टिंग का कार्य पूरा करने पर है।” यह टर्मिनल न केवल यात्रियों के लिए सुविधाजनक साबित होगा बल्कि क्षेत्र के infrastructure development और economic growth में भी अहम योगदान देगा। स्थानीय लोग बेसब्री से इस प्रोजेक्ट के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं, जो ग्रेटर नोएडा को एक नया परिवहन हब बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *