Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में 60 मीटर रोड का विस्तार, अब छह लेन से होगा सफर आसान और तेज़

Greater Noida: शहर के औद्योगिक सेक्टर इकोटेक‑10 और इकोटेक‑11 को जोड़ने वाली 60 मीटर चौड़ी सड़क को अब चार लेन से बढ़ाकर छह लेन का किया गया है। यह सुधार उस रोड का हिस्सा है जो दिल्ली‑मुम्बई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (DMIC) के तहत आने वाली आधुनिक टाउनशिप से जुड़ती है, जिससे ट्रैवेल और logistics दोनों में सुधार होगा।
top-news

Greater Noida: शहर के औद्योगिक सेक्टर इकोटेक‑10 और इकोटेक‑11 को जोड़ने वाली 60 मीटर चौड़ी सड़क को अब चार लेन से बढ़ाकर छह लेन का किया गया है। यह सुधार उस रोड का हिस्सा है जो दिल्ली‑मुम्बई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (DMIC) के तहत आने वाली आधुनिक टाउनशिप से जुड़ती है, जिससे ट्रैवेल और logistics दोनों में सुधार होगा। 

Greater Noida Authority के अनुसार, इस सड़क की चौड़ाई अब 7.5 मीटर से बढ़कर 10.5 मीटर कर दी गई है ताकि भारी और हल्के वाहनों को future में ट्रैफिक जाम का सामना न करना पड़े। कुल मिलाकर लगभग 2 किलोमीटर लंबी इस रोड पर लगभग चार करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसके अलावा, रोड के दोनों ओर सर्विस मार्ग और ड्रेनेज नाली का काम भी चल रहा है. सर्विस मार्ग पर करीब 2.5 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। 

जानकारी के लिए बता दे कि इस अपग्रेड का लाभ न केवल इकोटेक-10 और 11 के इंडस्ट्रियल यूनिट्स को मिलेगा, बल्कि आसपास के गावों व माइचा समेत अन्य इलाकों को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। आने वाले समय में जब नोएडा एयरपोर्ट के संचालन से सड़कों पर वाहन बढ़ेंगे, तब यह छः-लेन मार्ग ट्रैफिक मैनेजमेंट में महत्वपूर्ण साबित होगा। युवा प्रोफेशनल्स, इंडस्ट्रियल वर्कर्स और ट्रांसपोर्ट ऑपरेशन्स के लिए यह “better access” सुनिश्चित करेगा।