Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida Authority: ग्रेनो अथॉरिटी ने लॉन्च की नई प्लॉट स्कीम! आईटी, BPO और Institutional सेक्टर को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

Greater Noida Authority: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) के तेजी से बन रहे इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने विकास की रफ्तार को नई ऊंचाई देने के लिए बड़ी पहल की है। अथॉरिटी ने आईटी (IT), बीपीओ (BPO) और संस्थागत (Institutional) कैटेगरी के लिए नई प्लॉट स्कीम (Plot Scheme) जारी की है। इस योजना के तहत आईटी सेक्टर के 7, बीपीओ सेक्टर के 22 और संस्थागत श्रेणी के 10 प्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं। अथॉरिटी का कहना है कि इन योजनाओं से क्षेत्र में नए निवेश (Investment) के अवसर बढ़ेंगे और रोजगार सृजन को भी बढ़ावा मिलेगा।
top-news

Greater Noida Authority: Integrated Industrial Smart Township में मिलेंगे Flats और Housing Options

ग्रेटर नोएडा की Integrated Industrial Smart Township में अब निवेशकों और आम नागरिकों को Flats खरीदने का मौका मिलेगा। अथॉरिटी ग्रुप हाउसिंग (Group Housing) के लिए 4 बड़े भूखंडों की योजना लाने की तैयारी में है। ये भूखंड 34,000 वर्गमीटर से लेकर 94,000 वर्गमीटर तक के होंगे। इस Township में उद्योगों के लिए 39, ग्रुप हाउसिंग के लिए 4 और व्यावसायिक गतिविधियों (Commercial Activities) के लिए 8 भूखंड चिन्हित किए गए हैं। अब तक औद्योगिक श्रेणी के 26 भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं, जो कि क्षेत्र के औद्योगिक विकास (Industrial Growth) का संकेत हैं।

Commercial Plots और Shopping Complex से बढ़ेगी Local Connectivity

Greater Noida Authority ने 25 Commercial Plots की नई स्कीम लॉन्च की है, जिसके तहत सेक्टर ईटा-1, गामा-2, केपी-5, बीटा-2, सेक्टर-36, 37, जीटा-1, सेक्टर-3, 10, 12, ईकोटेक-1 एक्सटेंशन, ईकोटेक-12 और डेल्टा-2 में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स (Shopping Complex) विकसित किए जाएंगे। इससे सेक्टरों में रहने वाले लोगों को रोजमर्रा की जरूरत की चीजें अपने आसपास ही मिल सकेंगी। एसीईओ प्रेरणा सिंह (ACEO Prerna Singh) ने बताया कि अथॉरिटी अब ग्रुप हाउसिंग स्कीम (Group Housing Scheme) को भी जल्द लॉन्च करने जा रही है, जिससे Greater Noida का रियल एस्टेट और औद्योगिक सेक्टर दोनों नई दिशा में आगे बढ़ेंगे।