Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● लखनऊ में गमला चोरी पर CM Yogi का तंज: “ढाई करोड़ की कार से 45 रुपये का गमला ले जा रहे लोग” ● गौतम बुद्ध नगर की बेटी ममता कुमारी ने राष्ट्रीय हॉकी में बढ़ाया जिले का मान, संघर्ष से सफलता तक की प्रेरणादायक कहानी ● ग्रेटर नोएडा में जनगणना 2027 को लेकर सख्ती, ड्यूटी रिसीव न करने वाले प्रागणकों पर होगी FIR ● ख़बर का असर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अवैध कालोनियों की सीवर लाइन पर चला बुलडोजर ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की OTS Scheme 2026 लागू, फ्लैट आवंटियों को ब्याज और पेनल्टी में बड़ी राहत ● CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर याचिका को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी ● गौतमबुद्ध नगर में भीषण गर्मी के चलते 12वीं तक के स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश ● ग्रेटर नोएडा: खाना बनाते समय लगी चिंगारी से 30 झुग्गियां जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे में पाया काबू ● Heatwave Alert: गर्मी बना रही मानसिक रोगी, डॉक्टरों ने दी चेतावनी ● गौतमबुद्धनगर पुलिस की बड़ी अपील, ईद पर अफवाहों से रहें सावधान, शांति बनाए रखें

Greater Noida Murder News: पैसों के विवाद में दर्जी ने सफाईकर्मी की ली जान, CCTV Footage और Surveillance से सुलझा मामला

Greater Noida Murder News: सूरजपुर थाना क्षेत्र में हुई युवक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने मात्र 10 दिनों में सुलझा ली। पुलिस और सीआरटी टीम ने technical inputs और manual surveillance की मदद से आरोपी दर्जी को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि हत्या का कारण मात्र ₹7000 का विवाद था। आरोपी दर्जी ओमपाल ने गुस्से में अपने साथी सफाईकर्मी अंकित (25) का गला कैंची से रेतकर उसकी हत्या कर दी। मृतक अंकित मूल रूप से बुलंदशहर के श्यौराजपुर गांव का निवासी था और सौरभ कॉम्प्लेक्स, तिलपता में सफाईकर्मी के रूप में काम करता था।
top-news

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी के अनुसार, पुलिस टीम ने इलाके के CCTV footage और electronic surveillance के जरिए सुराग जुटाए। फॉरेंसिक जांच में मृतक की एक चप्पल घटनास्थल के पास मिली, जिससे स्पष्ट हुआ कि हत्या वहीं की गई थी। इसके बाद Greater Noida Murder Case में पुलिस ने मृतक के परिचितों से पूछताछ की और आखिरकार आरोपी ओमपाल को संतोषनगर कॉलोनी, सूरजपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि झगड़े की शुरुआत शराब के नशे में हुई जब अंकित ने अपने ₹7000 गायब होने पर ओमपाल पर चोरी का आरोप लगाया।

रात में जब ओमपाल दुकान बंद कर लौट रहा था, तो अंकित उसके पीछे चला गया और दोनों में फिर बहस हो गई। इसी दौरान अंकित ने आरोपी और उसकी पत्नी के खिलाफ अपशब्द बोले, जिससे गुस्से में ओमपाल ने scissor attack कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने शव को पाली रोड पर नाले के पास फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी से murder weapon (scissor) और मृतक की चप्पल बरामद की है। फिलहाल आरोपी को अदालत में पेश कर judicial custody में भेजा गया है। यह मामला पुलिस की त्वरित कार्रवाई और CCTV surveillance के माध्यम से सुलझाए गए एक और crime detection success story के रूप में सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *