Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

Greater Noida में उद्यमियों को मिली राहत, इस भूखंड विवाद का हुआ समाधान

top-news

Greater Noida: इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ग्रेटर नोएडा चैप्टर के अध्यक्ष राकेश बंसल के नेतृत्व में उद्यमियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने Greater Noida Authority के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, ओएसडी नवीन कुमार सिंह और मैनेजर अरविंद मोहन सिंह से मुलाकात की। यह मुलाकात उद्योग विहार एक्सटेंशन, ईकोटेक-2 सेक्टर में स्थित एक औद्योगिक भूखंड से जुड़े मामले को लेकर हुई थी, जिसे उद्यमी डॉ. चंचल ने रीसेल में खरीदा था। भूखंड पर बकाया राशि के भुगतान में आ रही दिक्कतों को लेकर उद्यमियों ने प्राधिकरण अधिकारियों को अवगत कराया।

Greater Noida: जाने क्या कहा आईआईए अध्यक्ष राकेश बंसल ने 

आईआईए अध्यक्ष राकेश बंसल ने जानकारी दी कि डॉ. चंचल की समस्या को लेकर यह मुद्दा प्राधिकरण के सीईओ एन. जी. रवि कुमार के सामने उठाया गया। सीईओ ने इस प्रकरण की जिम्मेदारी Greater Noida Authority की एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव को सौंपी। सौम्य श्रीवास्तव और उद्योग विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मामले को हल कर दिया। अब भूखंड से जुड़ी अड़चनें खत्म हो गई हैं और वहां पर उद्योग लगाने का रास्ता साफ हो गया है। इससे न सिर्फ संबंधित उद्यमी को राहत मिली है, बल्कि क्षेत्र में औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

जाने क्यो प्राधिकरण की टीम की हुई सराहना 

बता द्से कि Greater Noida में इस अवसर पर आईआईए के अन्य पदाधिकारी जैसे सरबजीत सिंह, जगदीश सिंह, नवीन गुप्ता और स्वयं डॉ. चंचल भी मौजूद रहे। डॉ. चंचल ने समाधान के लिए एसीईओ को प्रशंसा पत्र सौंपा और  Greater Noida Authority की टीम की सराहना की। यह पहल ग्रेटर नोएडा में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *