Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में डे-नाइट क्रिकेट मैच का रोमांच, Journalist Press Club और ARS Residency के बीच हुआ शानदार मुकाबला

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के Gairathi Cricket Stadium में सोमवार की शाम खेल, उत्साह और मनोरंजन का अनोखा संगम देखने को मिला, जहां Greater Noida Journalist Press Club और ARS Residency के बीच रोमांचक day-night friendly cricket match आयोजित किया गया। जैसे ही फ्लड लाइट्स ने मैदान को रोशन किया, मैच का माहौल अंतरराष्ट्रीय स्तर जैसा हो गया। हरी-भरी आउटफील्ड, संतुलित पिच और स्टेडियम की world-class सुविधाओं ने खिलाड़ियों को बेहतरीन अनुभव प्रदान किया। खिलाड़ियों ने भी स्टेडियम की शानदार facility और perfect playing conditions की सराहना की।
top-news

मैच की शुरुआत में टॉस जीतकर ARS Residency ने पहले गेंदबाजी चुनी। Journalist Press Club ने तेज शुरुआत करते हुए 16.3 ओवर में 136 रन बनाए। टीम के स्टार बल्लेबाज रहे नितिन शर्मा, जिन्होंने 44 रनों की धाकड़ पारी खेली, जबकि ओपनर्स संदीप ओझा और सोनू नागर ने ताबड़तोड़ रन बनाए। ARS की ओर से तनिष्क चावला ने किफायती और disciplined bowling करते हुए 3.1 ओवर में सिर्फ 5 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए ARS Residency ने 14.5 ओवर में 140 रन बनाकर 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। विकास नागर ने सिर्फ 25 गेंदों में 41 रनों की match-winning पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। वहीं Greater Noida प्रेस क्लब की ओर से मोहित अधाना ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए।

इस मौके पर Greater Noida प्रेस क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र भाटी ने कहा कि इस तरह के sports activities, पत्रकारों की mental और physical fitness को बढ़ावा देती हैं। समाचारों की लगातार भागदौड़ में पत्रकारों को recreation और health-oriented events की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न सिर्फ तनाव कम करते हैं, बल्कि healthy lifestyle को भी प्रोत्साहित करते हैं। प्रेस क्लब ने आगे भी ऐसे मैत्री मैच और sports events को नियमित रूप से आयोजित करने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *