Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida: थाना बीटा-2 पुलिस ने शातिर vehicle theft gang का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की थाना बीटा-2 पुलिस ने vehicle theft cases को अंजाम देने वाले एक सक्रिय और शातिर गिरोह का खुलासा करते हुए छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में गिरोह का सरगना राहुल, तथा उसके साथी रोहित, सुमित, संदेश, सचिन और अर्जुन शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 16 चोरी की मोटरसाइकिलें, फर्जी नंबर प्लेट और तीन नाजायज चाकू बरामद किए। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार के अनुसार, टीम ने मुखबिर की सूचना पर सेक्टर चाई-4 के पास जंगल की झाड़ियों में सफल रेड कर गिरोह को धर दबोचा। गिरोह लंबे समय से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सक्रिय था और खासकर Hero Splendor मोटरसाइकिलों को टारगेट करता था।
top-news

जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह के सदस्य चोरी की बाइकों के engine और chassis number tampering कर उन्हें सस्ते दामों पर बेचने का काम करते थे। गिरोह का सदस्य अर्जुन मोटरसाइकिल मिस्त्री है, जो नई चोरी की बाइक से महंगे पार्ट्स निकालकर उन्हें ग्राहकों को सप्लाई करता था। जबकि बाकी आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलें बाजार में low price resale के लिए बेचते थे। Greater Noida पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अपने साथ नाजायज चाकू भी रखते थे ताकि गिरफ्तारी से बच सकें। पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह पिछले दो वर्ष में ग्रेटर नोएडा, सूरजपुर, नॉलेज पार्क, सेक्टर 39 और अन्य क्षेत्रों से कई दोपहिया वाहन चोरी कर चुका है।

Greater Noida पुलिस के अनुसार, बरामद की गई 16 मोटरसाइकिलों में से 5 की चोरी की जगह की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 11 अन्य के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। गिरोह के सरगना राहुल के खिलाफ चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और फर्जी नंबर प्लेट से जुड़े 16 से अधिक criminal cases दर्ज हैं। अन्य आरोपी रोहित, सुमित, संदेश, सचिन और अर्जुन का भी लंबा criminal background सामने आया है। पुलिस का मानना है कि यह गिरोह क्षेत्र में हुई अधिकांश vehicle theft incidents में शामिल रहा है, और गिरफ्तारी के बाद इन मामलों के खुलासे की उम्मीद बढ़ गई है।