Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

Greater Noida Accident News: बस पलटने से 14 यात्री घायल, ड्राइवर फरार! यहाँ जाने पूरी खबर

Greater Noida Accident News: ग्रेटर नोएडा के Dankaur Kotwali area में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा होने से 50 यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई। दिल्ली से वाराणसी जा रही एक प्राइवेट बस अचानक overturn हो गई, जिसमें कम से कम 14 यात्री घायल हो गए। यह हादसा रात करीब 1 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार सभी घायलों को minor injuries आई हैं और अधिकांश को मौके पर ही first-aid देकर छुट्टी दे दी गई। SHO मुनेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ड्राइवर की लापरवाही प्रतीत हो रही है, जो दुर्घटना के तुरंत बाद फरार हो गया।
top-news

घायलों की पहचान आदर्श पांडे (40), विनय सिंह (50), महेंद्र सिंह (46), अशोक यादव (39), सचिन सिंह (33), मनोक कुमार (31), विनोद कुमार (40), समरा कमर (22), शांभी (28), सुप्रिया कायल (25), अरिबा कमर (26), नसरीन बानो (33), दीपाली राय (24) और एक 16 वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक कुछ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अधिकांश की स्थिति स्थिर है। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा।

Greater Noida Accident News के बाद चोरी का आरोप भी सामने आया है। महेंद्र सिंह की पत्नी शिवा सिंह ने बताया कि उनका पति शादी में शामिल होने के लिए यात्रा कर रहा था। “हादसे के बाद सभी यात्री शीशा तोड़कर बाहर निकले। जब मेरे पति अस्पताल से लौटे तो उनका बैग जिसमें नकदी और अन्य सामान था, गायब मिला,” उन्होंने आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना और कथित चोरी दोनों मामलों में जांच की जा रही है, हालांकि अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी शिकायत दर्ज कराएं ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *