Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida Authority और Feedback Foundation ने ग्राम हैबतपुर में चलाया स्वच्छता अभियान

स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को कचरा प्रबंधन के महत्व से अवगत कराना था। कार्यक्रम में छात्रों, ग्रामीणों और टीम सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रियल डवलपमेंट अथॉरिटी (GNIDA) द्वारा Feedback Foundation के सहयोग से ग्राम हैबतपुर में एक व्यापक Swachhta Campaign आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य गांव में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को कचरा प्रबंधन के महत्व से अवगत कराना था। कार्यक्रम में छात्रों, ग्रामीणों और टीम सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


अभियान के दौरान स्थानीय स्कूल के कई छात्रों ने स्वच्छता रैली निकाली और गांववासियों को Wet Waste और Dry Waste को अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने पोस्टर और नारे लगाकर बताया कि कचरे का सही तरीके से Waste Segregation करना न केवल पर्यावरण के लिए जरूरी है, बल्कि इससे गांव को साफ-सुथरा रखने में भी काफी मदद मिलती है। छात्रों ने कम्पोस्ट पिट के उपयोग और Compost Fertilizer बनाने के फायदों पर भी जानकारी साझा की।


अंत में, Greater Noida Authority और Feedback Foundation की टीम ने सभी ग्रामीणों से अपील की कि वे मिलकर अपने गांव को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने में सहयोग करें। टीम ने यह भी बताया कि नियमित सफाई, सही कचरा प्रबंधन और सामूहिक प्रयासों से ग्राम हैबतपुर को एक Clean & Green Village के रूप में विकसित किया जा सकता है। अभियान का मुख्य संदेश था “स्वच्छता ही समृद्धि की कुंजी है,” और इस अभियान ने गांव में स्वच्छता के प्रति एक सकारात्मक बदलाव की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया।