Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
सावधान: दिल्ली–NCR में बढ़ रहा HIV खतरा, फिरोजाबाद के ART सेंटर की रिपोर्ट में सामने आए चिंताजनक आंकड़े
फिरोजाबाद के स्वशासी मेडिकल कॉलेज स्थित ART सेंटर की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बीते पाँच वर्षों में जिले में 1162 HIV संक्रमित मिले, जिनमें 85 की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार 80% संक्रमण दिल्ली–NCR में रहने या काम करने के दौरान हुआ, खासकर असुरक्षित यौन संबंधों और संक्रमित रक्त संपर्क के कारण।
18–32 वर्ष के युवा सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। वर्तमान में जिले में 600 पुरुष, 477 महिलाएँ और बच्चे HIV उपचार ले रहे हैं। विशेषज्ञों ने NCR के युवाओं को चेतावनी देते हुए सुरक्षित संबंध, जागरूकता और सावधानियों को अत्यंत आवश्यक बताया है।
- Kapil Choudhary
- 01 Dec, 2025
विश्व एड्स दिवस के मौक़े पर फिरोजाबाद के स्वशासी मेडिकल कॉलेज के एआरटी यानी एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी सेंटर में जाँच एवं काउंसलिंग के दौरान यह बात सामने आयी है कि फिरोजाबाद के नौजवान युवा जो दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में डिग्री या नौकरी के लिए गए उसमें से ज़्यादातर युवा वहाँ से एड्स जैसी गंभीर बीमारी लेकर लौट रहे हैं। दिल्ली एनसीआर के युवाओं के लिए भी है ख़तरे की घंटी है।
ज़िले में बीते पाँच वर्ष में लगभग 1162 HIV संक्रमित पाए गए। जिनमें से 85 की मौत हो चुकी है ART सेंटर की काउंसलिंग में यह बात सामने आयी है कि दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और ग्रेटर नोएडा में रहने के दौरान युवाओं ने असुरक्षित यौन संबंध बनाए, जिसके कारण वे एचआईवी की चपेट में आ गए। सेंटर के आंकड़ों के अनुसार एचआईवी के 60% मामलों को 18-32 वर्ष की उम्र के बीच दर्ज किया गया है वर्तमान समय में फिरोजाबाद ज़िले में 477 महिलाएँ और बच्चे 600 एचआईवी संक्रमित पुरुषों का इलाज चल रहा है।
एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार 80 प्रतिशत संक्रमित दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र से हुए हैं सेंटर की काउन्सेलर ने बताया है कि संक्रमित पाए जाने वाले मरीज़ों की पूरी केस हिस्ट्री जैसे कि वे कहाँ रहता है किस साथ उसके संबंध है पिछले दिनों कहाँ घूमने गया था पिछले 2 सालों में कहाँ कहाँ रहा आदि की जानकारी जुटायी जाती है।
दिल्ली एनसीआर के युवाओं के लिए ख़तरे की घंटी
फिरोजाबाद के स्वशासी मेडिकल कॉलेज के एआरटी यानी एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी सेंटर के अनुसार दिल्ली एनसीआर के युवाओं के लिए भी यह ख़तरे की घंटी है लाखों की संख्या में देश के विभिन्न कोणों से लोग दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और ग्रेटर नोएडा नौकरी, रोज़गार और शिक्षा के लिए आते हैं हम सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है असुरक्षित यौन संबंध और संक्रमित रक्त से रक्त संपर्क जैसी सुई साझा करने से बचना होगा।