Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

स्मार्ट सिटी में Industrial Plots खरीदने का मौका, 5 दिसंबर से Registration शुरू

ग्रेटर नोएडा में विकसित हो रही Integrated Industrial Township (IITGNL) में उद्यमियों के लिए बड़े पैमाने पर निवेश का अवसर खुल गया है। स्मार्ट सिटी मॉडल पर तैयार हो रही इस टाउनशिप में 3.4 एकड़ से लेकर 15.72 एकड़ तक के औद्योगिक भूखंड उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। ये सभी प्लॉट Delhi-Mumbai Industrial Corridor (DMIC) के नोड का हिस्सा हैं, जिससे निवेशकों को Multimodal Logistics Hub और Dedicated Freight Corridor (DFC) जैसी सुविधाओं का सीधा लाभ मिलेगा। यहां Plug & Play Infrastructure की सुविधा दी जा रही है, यानी सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाएं पहले से विकसित होंगी और उद्यमियों को सिर्फ अपना उद्योग स्थापित करना होगा।
top-news

आईआईटीजीएनएल द्वारा विकसित इस स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप में आधुनिक तकनीकों पर खास जोर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, प्लग एंड प्ले मॉडल के तहत भूमिगत यूटिलिटी, ओएफसी नेटवर्क, स्कॉडा तकनीक से संचालित सिस्टम, AI कैमरा आधारित सुरक्षा, ऑटोमेटिक वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम, साइकिल ट्रैक और मनोरंजन की सुविधाएं पहले से उपलब्ध होंगी। साथ ही, उद्योगों के संचालन के लिए जरूरी सभी प्रमुख NOC भी पहले ही प्राप्त कर ली गई हैं, जिससे उद्यमी कम समय में अपना बिजनेस शुरू कर सकेंगे।

इस योजना में पंजीकरण 5 दिसंबर से शुरू होगा। इच्छुक निवेशक ₹25,000 शुल्क जमा कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं, जबकि आवंटन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए प्लॉट की कुल कीमत का 10% प्रीमियम जमा करना अनिवार्य होगा। आवंटन के बाद 30% प्रीमियम जमा करते ही उद्यमी को साइट का कब्जा मिल जाएगा। तेजी से विकसित हो रही यह स्मार्ट टाउनशिप उद्योगों के लिए एक बेहतरीन अवसर मानी जा रही है, जहां आधुनिक सुविधाएं, बेहतर कनेक्टिविटी और स्मार्ट सिटी इनफ्रास्ट्रक्चर निवेशकों के लिए Growth और Expansion का शानदार प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *