Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Noida: कमिश्नर ने बढ़ाई Vigilance, PRV वाहनों की Random Checking में मिली लापरवाही, कई पुलिसकर्मी Suspended

Noida: शरद ऋतु के आगमन के साथ Gautam Buddh Nagar Police Commissioner Laxmi Singh ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था (security arrangements) को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सीमावर्ती इलाकों, मुख्य बॉर्डर पॉइंट्स और संवेदनशील स्थानों पर high alert और अतिरिक्त निगरानी रखने के आदेश दिए। जनता में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने के लिए PRV vehicles को रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया गया है, जिससे पुलिस की visibility भी बढ़ सके।
top-news

Noida: शरद ऋतु के आगमन के साथ Gautam Buddh Nagar Police Commissioner Laxmi Singh ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था (security arrangements) को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सीमावर्ती इलाकों, मुख्य बॉर्डर पॉइंट्स और संवेदनशील स्थानों पर high alert और अतिरिक्त निगरानी रखने के आदेश दिए। जनता में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने के लिए PRV vehicles को रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया गया है, जिससे पुलिस की visibility भी बढ़ सके।


2 दिसंबर की रात, नोएडा–ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर दो बार random checking कराई गई। पहली जांच रात 8 बजे हुई, जिसमें 4 PRV वाहनों की लोकेशन चेक की गई। इनमें से केवल एक वाहन ही अपनी निर्धारित जगह पर मिला, जबकि 3 वाहन ड्यूटी से नदारद पाए गए। दूसरी जांच रात 10 बजे की गई, जिसमें 4 में से 2 वाहन ही लोकेशन पर मौजूद मिले और अन्य 2 फिर गायब मिले। लगातार लापरवाही सामने आने के बाद पुलिस कमिश्नर ने संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से suspend करते हुए departmental inquiry के आदेश दिए। वहीं होमगार्ड चालकों के खिलाफ रिपोर्ट संबंधित कमांडेंट को भेजी गई है।


निलंबन की कार्रवाई में शामिल हैं... दरोगा रतन सिंह, छोटेलाल सिंह, अखलीम अली, चालक सुमित कुमार, सिपाही रविंद्र कुमार, होमगार्ड नवीन्द्र सिंह, सिपाही राजू कुमार, चालक प्रशांत बालियान, सिपाही कृष्णवीर और चालक गौरव चौधरी। ड्यूटी की निगरानी में शिथिलता बरतने पर Dial-112 प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट zero tolerance नीति पर काम करता है और सार्वजनिक सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की negligence बर्दाश्त नहीं की जाएगी।