Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में 12 MLD का नया STP बनेगा, टेकजोन सेक्टर को मिलेगी बड़ी राहत

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने टेकजोन सेक्टर में सीवर निस्तारण की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए 12 MLD क्षमता के नए STP (Sewage Treatment Plant) के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस क्षेत्र में बड़े स्तर पर आईटी कंपनियों के आगमन और तेज़ी से बढ़ रहे प्रोजेक्टों के कारण आने वाले समय में सीवर समस्या बढ़ सकती थी, जिसे ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण ने यह बड़ा कदम उठाया है। नया STP शुरू होने से न केवल टेकजोन सेक्टर को राहत मिलेगी, बल्कि भविष्य की आवश्यकताओं को भी लंबे समय तक पूरा किया जा सकेगा।
top-news

अधिकारियों के अनुसार, STP का निर्माण और संचालन दोनों की जिम्मेदारी एक ही कंपनी को दी जाएगी। लगभग 37 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस प्लांट को चयनित कंपनी 18 महीने में तैयार करेगी। इसके बाद 3 महीने का ट्रायल रन रखा जाएगा। अगर ट्रायल सफल रहता है, तो प्राधिकरण कंपनी को 10 वर्षों के संचालन का अधिकार सौंप देगा। यह मॉडल ऑपरेशन मैनेजमेंट को सुचारू बनाएगा और सीवर सिस्टम की क्षमता में सुधार करेगा, जिससे क्षेत्र में रहने वाले और आने वाले लोगों को बेहतर सीवरेज सुविधाएं मिल सकेंगी।

प्राधिकरण ने bidding process बुधवार से शुरू कर दी है। कंपनियां गुरुवार से आवेदन कर सकती हैं और 17 दिसंबर तक online application जमा किए जा सकेंगे। 19 दिसंबर को technical bid खोली जाएगी। तकनीकी मूल्यांकन के बाद वित्तीय बिड और प्रेजेंटेशन के लिए कंपनियों को बुलाया जाएगा। प्राधिकरण की योजना है कि January तक पूरा tender process समाप्त कर दिया जाए ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके। इस STP परियोजना से टेकजोन और आसपास के सेक्टरों में इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा और ग्रेटर नोएडा के स्मार्ट शहर बनने के लक्ष्यों को गति मिलेगी।