Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Noida Airport से Aluminum Cable चोरी कराने वाला Site Engineer गिरफ्तार, चार सदस्यीय गैंग पकड़ा गया

ग्रेटर नोएडा में इकोटेक-वन थाना पुलिस ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Noida International Airport) की निर्माण साइट से aluminum cable theft में शामिल चार लोगों के गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एयरपोर्ट के साइट इंजीनियर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से करीब 15 लाख रुपये मूल्य का एल्युमीनियम केबिल, एक कैंटर और एक कार बरामद हुई है। जांच में सामने आया कि आरोपी इन केबिलों को कबाड़ी के पास बेचने जा रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।
top-news

थाना प्रभारी के अनुसार मंगलवार देर रात जीबीयू चौराहे के पास चेकिंग के दौरान जेवर की दिशा से आ रहे एक संदिग्ध कैंटर को रोका गया। वाहन की तलाशी में उसमें aluminum cable bundles भरे मिले, जिसके बारे में चालक और अन्य लोग संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके। कड़ी पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह केबिल नोएडा एयरपोर्ट की साइट से चोरी किए गए थे। गिरफ्तार आरोपियों में साइट इंजीनियर शिवम शर्मा, कैंटर चालक इरशाद अहमद, परिचालक मोहम्मद सिराज और कबाड़ी इजहार उर्फ सोनू शामिल हैं। कैंटर पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी और केबिल को scrap material बताकर साइट से बाहर निकाला गया था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि साइट इंजीनियर पहले भी एयरपोर्ट परियोजना से करीब 10 टन सरिया चोरी कर चुका है, जिसे उसने लगभग ढाई लाख रुपये में बेचा था। पुलिस का कहना है कि एयरपोर्ट निर्माण में लगे कुछ और कर्मचारी भी चोरी की गतिविधियों में शामिल हैं और जल्द ही अन्य घटनाओं का भी खुलासा किया जाएगा। बरामद सात बंडलों में से दो बंडल पूरी तरह सील मिले। आरोपी चोरी का सामान लेकर दिल्ली जा रहे थे, तभी पुलिस ने समय रहते गिरोह को पकड़ लिया। यह गिरफ्तारी एयरपोर्ट प्रोजेक्ट से हो रही लगातार चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने की दिशा में बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।