Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Yamuna Authority: मंझावली पुल संपर्क मार्ग का निर्माण जल्द शुरू, किसानों की सहमति से खुला विकास का रास्ता

Yamuna Authority: गौतमबुद्ध नगर और हरियाणा कनेक्टिविटी (Haryana Connectivity) को मजबूत करने के लिए मंझावली पुल (Manjhawali Bridge) के संपर्क मार्ग का निर्माण अब सप्ताह भर में शुरू होने जा रहा है। लंबे समय से किसानों और यमुना प्राधिकरण के बीच मुआवजे को लेकर चल रहे विवाद के बाद अंततः अधिकांश किसानों ने 3800 रुपये प्रति वर्ग मीटर पर सहमति दे दी है। संपर्क मार्ग निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) ने tender जारी कर दिया है। परियोजना के तहत 3.2 किमी सड़क का road widening होगा, जबकि 1.7 किमी नई सड़क बनाई जाएगी। पूरी परियोजना पर करीब 34 करोड़ रुपये की लागत आएगी। हरियाणा क्षेत्र में पुल और संपर्क मार्ग का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है, जबकि गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र में लगभग 4.9 किमी सड़क का काम अभी बाकी है।
top-news

लंबे समय तक किसानों की 4200 रुपये प्रति वर्ग मीटर मुआवजे की मांग और Yamuna Authority द्वारा 3800 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय किए गए मूल्य को लेकर गतिरोध बना हुआ था। कई दौर की वार्ता के बाद अधिकांश किसानों ने जमीन की रजिस्ट्री करा दी है, हालांकि अभी भी पांच किसान अपनी पुरानी मांग पर अड़े हुए हैं। अट्टा गुजरान के किसान सचिव अरविंद ने बताया कि किसानों ने जमीन दे दी है, लेकिन इसके बावजूद अब तक सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ था। अब PWD और प्राधिकरण अधिकारियों की ओर से आश्वासन मिला है कि सभी औपचारिकताएं पूरी कर सप्ताह भर में कार्य का शुभारंभ हो जाएगा।

यमुना एक्सप्रेसवे और पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को हरियाणा और जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport Connectivity) से जोड़ने वाली यह सड़क क्षेत्र के विकास में बड़ा योगदान देगी। निर्माण शुरू होने के बाद न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि व्यापार, उद्योग और स्थानीय रोजगार को भी नई गति मिलेगी। कार्यकारी अभियंता कंचन ने पुष्टि की है कि construction work शुरू करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और जल्द ही मशीनें साइट पर दिखाई देंगी।