Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida Authority पर Tube Well Operator की समस्याओं को लेकर किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने की पंचायत

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा में Kisan Mazdoor Sangharsh Morcha ने आज प्राधिकरण कार्यालय पर बड़ी पंचायत की, जिसमें Tube Well Operator Issues, equal salary, ESI-PF benefits जैसी प्रमुख मांगों पर चर्चा की गई। पंचायत की अध्यक्षता तेजवीर भगत ने की जबकि संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक नागर ने संभाला। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास प्रधान ने बताया कि प्राधिकरण क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पहले भी कई बार आंदोलन हुए, लेकिन अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई। उन्होंने कहा कि “One City One Operator” जैसी व्यवस्था किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी, क्योंकि यह कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है।
top-news

करीब डेढ़ बजे Greater Noida Authority की ओर से ओएसडी राम नयन यादव, महाप्रबंधक परियोजना ए.के. सिंह और थाना प्रभारी सूरजपुर पंचायत में पहुंचे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि बकाया सैलरी तीन दिन के भीतर रिलीज की जाएगी। साथ ही job age limit को 60 से 65 वर्ष करने के लिए उच्च अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। “One City One Operator Policy” पर एक सप्ताह के भीतर प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के साथ मीटिंग करने का वादा भी किया गया। अन्य कई समस्याओं के समाधान पर सोमवार तक कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही गई।

संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लोकेश भाटी ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो मोर्चा दोबारा indefinite protest शुरू करेगा। पंचायत में विनय तालान, ब्रजेश भाटी, कृष्ण नागर, संजय कसाना, नरेंद्र भाटी, राजकुमार सिंह, हरेंद्र नागर, अखिल भाटी, उमेश राणा, सोनू भाटी, जितेंद्र, इमरान खान, सी.पी. सोलकी, भारत नागर और पिंटू भाटी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों के अधिकारों के लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।