Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

ग्रेटर नोएडा में अब Night Garbage Collection से होगा बाजारों की सफाई आसान

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर के बाजारों को clean and hygienic बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल शुरू की है। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने विशेष सफाई अभियान की शुरुआत कर दी है। इस अभियान का पहला चरण शनिवार को जगत फार्म मार्केट से शुरू हुआ, जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मार्केट एसोसिएशन और दुकानदारों के सहयोग से रात में कूड़ा उठाने की प्रक्रिया शुरू की। अब तक बाजारों से केवल दिन में ही कूड़ा उठाया जाता था, लेकिन night garbage pickup व्यवस्था से बाजारों में सुबह तक साफ-सफाई बनी रहेगी। यदि यह व्यवस्था सफल रहती है तो इसे ग्रेटर नोएडा के अन्य प्रमुख बाजारों में भी लागू किया जाएगा।
top-news

जगत फार्म मार्केट में आयोजित इस अभियान में मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और दुकानदारों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। ग्रेटर नोएडा मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज गर्ग, उपाध्यक्ष डॉ. सुकेन्द्र यादव, जगत फार्म मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह, मुकुल गोयल, हरेंद्र भाटी, डॉ. ईशान, डॉ. केसरी नागर समेत तमाम व्यापारियों ने प्राधिकरण की टीम के साथ मिलकर दुकानदारों को dustbin usage, proper waste disposal और रात में आने वाली गाड़ी को ही कूड़ा देने के लिए जागरूक किया। यह कदम न केवल बाजार की साफ-सफाई को बढ़ाएगा बल्कि ग्राहकों के लिए भी एक बेहतर और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करेगा।

Greater Noida Authority की एसीईओ लक्ष्मी वी.एस. ने ग्रेटर नोएडा वासियों से अपील की है कि वे अपने घरों, सेक्टरों, गांवों और बाजारों में कूड़ा केवल डस्टबिन में ही डालें और शहर को clean & green बनाने में सहयोग दें। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के सहायक प्रबंधक गौरव बघेल, स्वास्थ्य निरीक्षक राकेश पाल, सुपरवाइजर ईश्वर नागर, पंकज शर्मा और नवीन शुक्ला सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। प्राधिकरण की यह पहल स्वच्छ ग्रेटर नोएडा की ओर एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *