Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida: गोवा जैसी दुर्घटनाओं से बचाव के लिए नोएडा में बढ़ी सख्ती, सभी प्रतिष्ठानों में तैनात होंगे Emergency Incharge

Greater Noida: गोवा के Birch By Romeo Lane Club में हाल ही में हुई आग की भयावह घटना के बाद नोएडा प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। क्रिसमस और न्यू ईयर जैसे हाई-फुटफॉल वाले आयोजनों से पहले जिला प्रशासन ने होटल, क्लब, रेस्टोरेंट और मैरिज लॉन संचालकों को नए सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं। अब सभी प्रतिष्ठानों में एक Emergency Incharge की नियुक्ति अनिवार्य होगी, जिसकी सूची जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी। इसके साथ ही किसी भी कार्यक्रम के आयोजन से पूर्व सक्षम अधिकारी से event permission लेना जरूरी कर दिया गया है, ताकि गोवा जैसी दुर्घटना की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। Greater Noida: गोवा के Birch By Romeo Lane Club में हाल ही में हुई आग की भयावह घटना के बाद नोएडा प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। क्रिसमस और न्यू ईयर जैसे हाई-फुटफॉल वाले आयोजनों से पहले जिला प्रशासन ने होटल, क्लब, रेस्टोरेंट और मैरिज लॉन संचालकों को नए सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं। अब सभी प्रतिष्ठानों में एक Emergency Incharge की नियुक्ति अनिवार्य होगी, जिसकी सूची जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी। इसके साथ ही किसी भी कार्यक्रम के आयोजन से पूर्व सक्षम अधिकारी से event permission लेना जरूरी कर दिया गया है, ताकि गोवा जैसी दुर्घटना की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
top-news

Greater Noida: गोवा के Birch By Romeo Lane Club में हाल ही में हुई आग की भयावह घटना के बाद नोएडा प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। क्रिसमस और न्यू ईयर जैसे हाई-फुटफॉल वाले आयोजनों से पहले जिला प्रशासन ने होटल, क्लब, रेस्टोरेंट और मैरिज लॉन संचालकों को नए सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं। अब सभी प्रतिष्ठानों में एक Emergency Incharge की नियुक्ति अनिवार्य होगी, जिसकी सूची जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी। इसके साथ ही किसी भी कार्यक्रम के आयोजन से पूर्व सक्षम अधिकारी से event permission लेना जरूरी कर दिया गया है, ताकि गोवा जैसी दुर्घटना की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।


जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सेक्टर-27 स्थित कैंप कार्यालय में होटल, क्लब और मैरिज लॉन प्रबंधकों के साथ बैठक कर safety standards को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आगजनी, दुर्घटना या किसी भी प्रकार की आपदा को रोकना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी प्रतिष्ठानों में firefighting equipment पूरी तरह कार्यशील रखने, emergency exit सुचारू रखने, CCTV surveillance को मजबूत बनाने और पार्किंग व भीड़ प्रबंधन को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही lighting signage, प्राथमिक उपचार सामग्री, पब्लिक एड्रेस सिस्टम तथा दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं को भी अनिवार्य किया गया। बैठक में पुलिस, अग्निशमन, विद्युत सुरक्षा, आबकारी और आपदा प्रबंधन विभागों ने तकनीकी पहलुओं पर जानकारी साझा की।


इस बीच, गोवा में जिस क्लब में हादसा हुआ, Birch By Romeo Lane, उसकी दो शाखाएँ नोएडा के सेक्टर-43 और 62 में संचालित होती हैं। अधिकारियों ने इन दोनों स्थानों का निरीक्षण किया, जहां व्यवस्थाएँ मानकों के अनुरूप पाई गईं। फिर भी, अग्निशमन विभाग ने शहर के सभी बार, क्लब और रेस्टोरेंट में व्यापक जांच शुरू कर दी है। सोमवार को गार्डन गैलेरिया मॉल में टीम ने fire system, इलेक्ट्रिक वायरिंग और एंट्री-एग्जिट पॉइंट की जांच की। नोएडा में लगभग 150 से अधिक रेस्टोरेंट और बार होने के कारण यह अभियान बड़े पैमाने पर जारी है, ताकि त्योहारों के दौरान शहर सुरक्षित वातावरण में जश्न मना सके।