Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Bar Council of India: ग्रेटर नोएडा में बार चुनाव की तैयारियां तेज, अधिवक्ताओं में उत्साह बढ़ा

Greater Noida: Allahabad High Court द्वारा जिला स्तरीय बार चुनाव कराने की अनुमति मिलने के बाद सूरजपुर स्थित कचहरी में बार चुनाव की तैयारियां एक बार फिर तेज हो गई हैं। अधिवक्ताओं में नई ऊर्जा दिखाई दे रही है और चुनावी माहौल गर्म होता नजर आ रहा है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज भाटी बोड़ाकी ने बताया कि हाईकोर्ट ने Bar Council of India द्वारा लगाए गए रोक आदेश को निरस्त कर दिया है, जिससे अब चुनाव समय पर होने की उम्मीद और मजबूत हो गई है। इस फैसले को अधिवक्ताओं ने न्यायप्रिय निर्णय बताते हुए स्वागत किया है।
top-news

जल्द ही चुनाव के नामांकन की तिथियों सहित अन्य आवश्यक कार्यक्रमों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। पिछले माह सूरजपुर कोर्ट परिसर में दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन का चुनाव कराने की मांग को लेकर अध्यक्ष, सचिव सहित विभिन्न पदों के प्रत्याशी अधिवक्ताओं ने protest और धरना प्रदर्शन भी किया था। चुनाव में रुचि रखने वाले वकीलों ने स्पष्ट कहा था कि बार एसोसिएशन चुनाव समय पर हों ताकि संगठनात्मक गतिविधियां नियमित रूप से चल सकें और अधिवक्ताओं के हितों की प्रभावी पैरवी हो सके।

गौरतलब है कि गौतमबुद्धनगर में Bar Council Election 21 और 22 जनवरी 2026 को प्रस्तावित है, जिसे लेकर तैयारियां पहले ही शुरू हो चुकी थीं। हाईकोर्ट के इस ताज़ा निर्णय के बाद जिला स्तरीय चुनाव को भी नई गति मिल गई है। अधिवक्ता अब चुनावी रणनीति बनाने में जुट गए हैं और बार परिसर में चर्चाओं का दौर लगातार जारी है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार का चुनाव पारदर्शिता, सहभागिता और सुचारू प्रक्रियाओं के साथ संपन्न होगा, जिससे बार एसोसिएशन की कार्यप्रणाली और मज़बूत होगी।