Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida: गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में रिक्रूट आरक्षियों का सैनिक सम्मेलन, प्रशिक्षण गुणवत्ता पर दिया गया विशेष जोर

Greater Noida: पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह द्वारा पुलिस लाइन्स स्थित बहुउद्देशीय हॉल में रिक्रूट आरक्षियों का सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया।
top-news

Greater Noida: पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह द्वारा पुलिस लाइन्स स्थित बहुउद्देशीय हॉल में रिक्रूट आरक्षियों का सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में डीसीपी मुख्यालय, डीसीपी लाइन्स, एसीपी लाइन्स, प्रतिसार निरीक्षक, आरटीसी प्रभारी, आईटीआई, पीटीआई, अध्यापकगण सहित कुल 544 रिक्रूट आरक्षी उपस्थित रहे। सम्मेलन का उद्देश्य प्रशिक्षण की प्रगति की समीक्षा करना और रिक्रूट आरक्षियों से सीधा संवाद स्थापित करना रहा।


सम्मेलन के दौरान पुलिस कमिश्नर ने प्रशिक्षण के आंतरिक एवं बाह्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की, जिसमें शस्त्र प्रशिक्षण पर विशेष मार्गदर्शन दिया गया। तकनीकी पहलुओं को सरल तरीके से समझाते हुए रिक्रूट आरक्षियों के ज्ञान और समझ का आकलन किया गया। साथ ही उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, रहन-सहन, बैरक, मैस तथा इंडोर व आउटडोर प्रशिक्षण व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली गई। रिक्रूट आरक्षियों ने सभी व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया और किसी भी प्रकार की समस्या नहीं बताई।


अंत में पुलिस कमिश्नर ने रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने की प्रेरणा दी। उन्होंने शस्त्र अभ्यास, क्रिमिनोलॉजी और फॉरेंसिक विषयों की कक्षाएं प्रभावी ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए। शस्त्र प्रशिक्षण से संबंधित प्रश्नों के सही उत्तर देने पर रिक्रूट आरक्षी सुरजीत, राजेश कुमार और रवि कुमार को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मेलन एक दक्ष, संवेदनशील और पेशेवर पुलिस बल के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।