Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
Greater Noida: गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन चुनाव के पहले दिन 17 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, चुनावी माहौल गरमाया
Greater Noida: गौतमबुद्ध नगर जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2025-26 की प्रक्रिया तेज हो गई है।
- sakshi choudhary
- 19 Dec, 2025
Greater Noida: गौतमबुद्ध नगर जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2025-26 की प्रक्रिया तेज हो गई है। नामांकन के पहले दिन कचहरी परिसर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जहां अध्यक्ष और सचिव समेत कुल आठ प्रमुख पदों के लिए 17 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन के दौरान अधिवक्ताओं की भारी भीड़ और समर्थकों की मौजूदगी ने चुनावी माहौल को और भी जोशीला बना दिया।
अध्यक्ष पद के लिए मनोज भाटी और योगेंद्र भाटी के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है, जबकि सचिव पद पर नीरज कुमार भाटी, शोभा राम चंदेला और सतेंद्र कुमार नागर के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दुर्गेश सिंह, राकेश शर्मा और छतरपाल सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेंद्री उर्फ मुस्कान और प्रेमचंद त्यागी, वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए दीपक लोहिया और नितिन भाटी ने नामांकन किया है। इसके अलावा सह सचिव, सांस्कृतिक सचिव और पुस्तकालय सचिव जैसे पदों पर भी कई उम्मीदवार मैदान में हैं।
नामांकन के पहले दिन महिला प्रत्याशियों की संख्या कम रही, जहां केवल दो महिला उम्मीदवार सामने आई हैं। चुनाव समिति के अनुसार शनिवार को नामांकन की अंतिम तिथि है, जिसके बाद नाम वापसी, जांच और अंतिम सूची जारी की जाएगी। 24 दिसंबर को मतदान होगा और उसी रात मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में कुल 2711 मतदाता बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों का भविष्य तय करेंगे, जिसे लेकर प्रत्याशी जोर-शोर से प्रचार में जुटे हुए हैं।