Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में ग्रैप-4 उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 32 मामलों में 78.25 लाख रुपये का जुर्माना
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्रैप-4 के नियमों का सख्ती से पालन कराने की दिशा में कार्रवाई तेज कर दी है।
- sakshi choudhary
- 21 Dec, 2025
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्रैप-4 के नियमों का सख्ती से पालन कराने की दिशा में कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को प्राधिकरण की टीमों ने विभिन्न सेक्टरों और गांवों में निरीक्षण कर 32 कंपनियों और व्यक्तियों को नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया, जिन पर कुल 78.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस कार्रवाई में एनबीसीसी इंडिया, आरजे ग्रुप, अरिहंत वन, ला रेजीडेंसिया, आम्रपाली लेजर वैली, डीवी प्रोजेक्ट और केके प्रोजेक्ट जैसे बड़े बिल्डर प्रोजेक्ट भी शामिल हैं।
एनसीआर में ग्रैप-4 लागू होने के बाद निर्माण कार्यों पर रोक है और निर्माण सामग्री को ढककर रखने तथा नियमित पानी का छिड़काव करने के निर्देश जारी हैं। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन सामने आने पर प्राधिकरण ने कड़ी कार्रवाई की है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर एसीईओ सुमित यादव के नेतृत्व में परियोजना विभाग की टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही हैं और उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल पेनल्टी लगा रही हैं।
प्राधिकरण ने सभी दोषियों को निर्धारित समयावधि में जुर्माने की राशि जमा कराने के निर्देश दिए हैं और भविष्य में नियमों का पालन सुनिश्चित करने की चेतावनी भी दी है। इससे पहले गुरुवार को भी 46 मामलों में 49.45 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। एसीईओ सुमित यादव ने कहा कि प्रदूषण को रोकने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और ग्रेटर नोएडा के नागरिकों से भी सहयोग की अपील की गई है।