Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा की 101 सोसायटियों पर 150 करोड़ रुपये का पानी बिल बकाया, प्राधिकरण ने भेजा नोटिस
Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पानी के बिल का भुगतान न करने वाली 101 बिल्डर सोसायटियों को नोटिस जारी किया है।
- sakshi choudhary
- 21 Dec, 2025
Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पानी के बिल का भुगतान न करने वाली 101 बिल्डर सोसायटियों को नोटिस जारी किया है। इन सोसायटियों पर कुल लगभग 150 करोड़ रुपये का बकाया है, जिनमें अधिकांश ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र की हैं। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समयसीमा के भीतर भुगतान नहीं किया गया, तो रिकवरी सर्टिफिकेट जारी कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जल विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक विनोद शर्मा के अनुसार, कई ऐसी सोसायटियां हैं जहां अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन का गठन हो चुका है। आरोप है कि एओए निवासियों से पानी का बिल तो वसूल रही है, लेकिन वह राशि प्राधिकरण के खाते में जमा नहीं की जा रही। इससे प्राधिकरण को राजस्व का नुकसान हो रहा है और जल आपूर्ति व्यवस्था के रखरखाव में भी दिक्कतें आ रही हैं।
प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष की सख्त कार्रवाई से लगभग 43 करोड़ रुपये की वसूली की गई थी। इसी को देखते हुए इस बार भी कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने कहा कि बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर ली गई है और पहले चरण में ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं के बड़े आवंटियों को नोटिस भेजे गए हैं ताकि जल्द से जल्द बकाया राशि जमा कराई जा सके।