Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा जीरो प्वाइंट पर किसान महापंचायत, बड़ी संख्या में जुटे किसान
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट पर आज किसानों की एक बड़ी महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ आगरा और गौतम बुद्ध नगर से बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने की उम्मीद है।
- sakshi choudhary
- 22 Dec, 2025
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट पर आज किसानों की एक बड़ी महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ आगरा और गौतम बुद्ध नगर से बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने की उम्मीद है। इस महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हो रहे हैं। बीते कई दिनों से इसकी तैयारियां की जा रही थीं, जिसके तहत जीरो प्वाइंट के नीचे कालीन और दरी बिछाकर बैठक की व्यवस्था की गई, मंच और साउंड सिस्टम लगाया गया तथा फ्लाईओवर के पिलरों पर किसानों की मांगों से जुड़े पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं।
महापंचायत में शामिल किसान अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को मजबूती से उठाने के लिए एकजुट हुए हैं। किसानों की प्रमुख मांगों में 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकर का भुगतान, सर्किल रेट में बढ़ोतरी, 10 प्रतिशत विकसित प्लॉट का आवंटन, वर्ष 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून को पूरी तरह लागू करना, विस्थापन नीति में सुधार, प्रभावित परिवारों को रोजगार और आबादी निस्तारण जैसे मुद्दे शामिल हैं। किसानों का कहना है कि विकास परियोजनाओं के नाम पर उनकी जमीन तो ले ली गई, लेकिन मुआवजा और पुनर्वास से जुड़े वादे अब तक पूरे नहीं किए गए।
महापंचायत को देखते हुए स्थानीय प्रशासन सतर्क है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। किसान नेताओं का आरोप है कि कई बार ज्ञापन और आंदोलन के बावजूद उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया गया, इसलिए इस महापंचायत के जरिए सरकार और प्रशासन को मजबूत संदेश देने की रणनीति बनाई गई है। किसानों ने आंदोलन को पूरी तरह शांतिपूर्ण रखने की बात कही है, लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।