Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

YEIDA प्रतिनिधिमंडल का RIICO नीमराना दौरा, जापानी इंडस्ट्रियल पार्क मॉडल से यूपी प्रोजेक्ट को मिलेगी दिशा

नीमराना, राजस्थान में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने RIICO के जापानी औद्योगिक पार्क का दौरा किया।
top-news

नीमराना, राजस्थान में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने RIICO के जापानी औद्योगिक पार्क का दौरा किया। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व YEIDA के सीईओ श्री आर.के. सिंह ने किया। दौरे का उद्देश्य राजस्थान के नीमराना में सफलतापूर्वक स्थापित जापानी इंडस्ट्रियल पार्क के प्लानिंग और ऑपरेशनल मॉडल का अध्ययन करना था, ताकि उत्तर प्रदेश में YEIDA क्षेत्र में प्रस्तावित जापानी इंडस्ट्रियल सिटी के विकास में इन सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाया जा सके। बैठक में YEIDA के अतिरिक्त सीईओ श्री शैलेन्द्र कुमार भाटिया, RIICO के डीजीएम श्री संजय बगड़िया, EPCMD इंडिया और कंसल्टिंग एजेंसी अर्न्स्ट एंड यंग के प्रतिनिधि भी शामिल रहे।


बैठक के दौरान RIICO अधिकारियों ने नीमराना जापानी जोन के विकास की विस्तृत जानकारी दी। चर्चा में जापानी निवेशकों की आवश्यकताओं के अनुसार भूमि उपयोग और जोनिंग, विशेष वित्तीय एवं प्रशासनिक प्रोत्साहन, लॉजिस्टिक्स और यूटिलिटी से जुड़ी अपेक्षाएं तथा YEIDA के लिए सीख जैसे प्रमुख बिंदु शामिल रहे। इस दौरान यह भी बताया गया कि कैसे “नीमराना मॉडल” को अपनाकर उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित जापानी औद्योगिक पार्क के मास्टर प्लान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

तकनीकी सत्र के बाद YEIDA प्रतिनिधिमंडल ने जापानी इंडस्ट्रियल पार्क का फील्ड विजिट कर वहां की आधारभूत संरचना और यूटिलिटी मैनेजमेंट को नजदीक से देखा। YEIDA के सीईओ ने राजस्थान सरकार और RIICO का सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस दौरे से मिली जानकारियां YEIDA क्षेत्र में विश्वस्तरीय जापानी इंडस्ट्रियल पार्क के विकास में सहायक होंगी। साथ ही YEIDA की औद्योगिक क्लस्टर आधारित योजना, मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी और आगामी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर से जुड़ी विकास रणनीति पर भी प्रकाश डाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *