Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida: सूरजपुर मंडल अध्यक्ष मनोज प्रधान का बिरौंडी में ऐतिहासिक स्वागत, भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के बिरौंडी गांव में भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित सूरजपुर मंडल अध्यक्ष मनोज प्रधान के सम्मान में एक भव्य और ऐतिहासिक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के बिरौंडी गांव में भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित सूरजपुर मंडल अध्यक्ष मनोज प्रधान के सम्मान में एक भव्य और ऐतिहासिक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। तिलपता से बिरौंडी तक करीब 5 किलोमीटर लंबे रोड शो में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला शामिल हुआ, जहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पुष्प वर्षा, ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया।


रोड शो के दौरान सड़कों के दोनों ओर हजारों की संख्या में खड़े कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेतृत्व के प्रति उत्साह और समर्थन का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के आयोजक बिजेंद्र मावी ने इस आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह समारोह सूरजपुर मंडल में भाजपा की मजबूत संगठनात्मक स्थिति और कार्यकर्ताओं की एकजुटता को दर्शाता है। कार्यक्रम में पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र भाटी, ग्रेटर नोएडा मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अतुल गुर्जर सहित कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


अपने संबोधन में मनोज प्रधान ने कहा कि यह स्वागत केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सूरजपुर मंडल में भाजपा की एकता, शक्ति और जनसमर्थन का प्रतीक है। वहीं जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह समारोह जनता के भाजपा के प्रति विश्वास और प्रेम को दर्शाता है। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम आगामी चुनावों की तैयारियों और संगठन विस्तार की दिशा में एक मजबूत संदेश देकर पूरे क्षेत्र में यादगार बन गया।