Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित युवाओं ने रोजगार को लेकर सपा जिलाध्यक्ष से की मुलाकात, सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित किसान परिवारों के युवाओं ने जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी से मुलाकात की।
- sakshi choudhary
- 27 Dec, 2025
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित किसान परिवारों के युवाओं ने जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी से मुलाकात की। युवाओं ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्थाई रोजगार देने के वादे को पूरा न किए जाने का मुद्दा उठाया और इस संबंध में सपा से आवाज बुलंद करने की मांग की। उनका कहना था कि सरकार ने एयरपोर्ट निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण के दौरान प्रभावित परिवारों को स्थाई नौकरी या 5 लाख रुपये देने की घोषणा की थी, लेकिन वर्षों बीत जाने के बावजूद वादा पूरा नहीं हुआ।
युवाओं ने बताया कि करीब 750 परिवारों ने स्थाई रोजगार का विकल्प चुना था, लेकिन 7 साल से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी उन्हें नौकरी नहीं दी गई। जब वे अपने अधिकार की मांग करते हैं तो सरकार पेटी ठेकेदारों के माध्यम से सिक्योरिटी गार्ड जैसे अस्थायी पदों पर नियुक्ति देकर उन्हें गुमराह कर रही है। इससे प्रभावित युवाओं में भारी आक्रोश है और वे अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने युवाओं को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को शीघ्र ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष रखा जाएगा और किसान परिवारों के युवाओं को उनका हक दिलाने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का गरीब, किसान और युवाओं के हितों से कोई सरोकार नहीं है और समाजवादी पार्टी सड़क से सदन तक इस मुद्दे पर संघर्ष करेगी। बैठक में पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र नागर, ठाकुर राजेश सिंह रोही, अनूप तिवारी, प्रदीप रावत, राकेश बैसला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।