Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
IES परीक्षा में 63वीं रैंक! मेरठ के अंबुज वर्मा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत चरण सिंह वर्मा के सुपुत्र, मोदीपुरम, मेरठ के निवासी अंबुज वर्मा ने भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (IES) परीक्षा में 63वीं रैंक प्राप्त कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
- sakshi choudhary
- 28 Dec, 2025
लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत चरण सिंह वर्मा के सुपुत्र, मोदीपुरम, मेरठ के निवासी अंबुज वर्मा ने भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (IES) परीक्षा में 63वीं रैंक प्राप्त कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता उनके वर्षों के कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति अटूट संकल्प का परिणाम है।
अंबुज वर्मा की इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार और शिक्षण संस्थान गौरवान्वित हुआ है, बल्कि यह पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत भी बनी है। उनकी सफलता यह दर्शाती है कि निरंतर मेहनत, आत्मविश्वास और सही दिशा में किया गया प्रयास किसी भी कठिन परीक्षा को सफलता में बदल सकता है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। समाज के विभिन्न वर्गों ने अंबुज वर्मा को शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे आने वाले समय में भी देश और समाज की सेवा करते हुए नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें।